Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. 20 जून तक खरीफ धान की बुवाई 58% बढ़कर 1.3 मिलियन हेक्टेयर हुई: कृषि विभाग
एग्री बुलेटिन

20 जून तक खरीफ धान की बुवाई 58% बढ़कर 1.3 मिलियन हेक्टेयर हुई: कृषि विभाग

कृषि विभाग ने खरीफ फसलों (ग्रीष्मकालीन) के तहत क्षेत्र कवरेज की प्रगति जारी की है। जिसके मुताबिक 20 जून तक खरीफ धान की बुवाई 58% बढ़कर 1.3 मिलियन हेक्टेयर हो गई है।

NP

Pooja Rai· Correspondent

24 जून 2025· 2 min read

agriculture newsKharif paddykheti kisani
20 जून तक खरीफ धान की बुवाई 58% बढ़कर 1.3 मिलियन हेक्टेयर हुई: कृषि विभाग

20 जून तक खरीफ धान की बुवाई 58% बढ़कर 1.3 मिलियन हेक्टेयर हुई: कृषि विभाग

कृषि विभाग ने खरीफ फसलों (ग्रीष्मकालीन) के तहत क्षेत्र कवरेज की प्रगति जारी की है। जिसके मुताबिक 20 जून तक खरीफ धान की बुवाई 58% बढ़कर 1.3 मिलियन हेक्टेयर हो गई है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, चालू खरीफ सीजन में अब तक धान की बुवाई 58 प्रतिशत बढ़कर 13.22 लाख हेक्टेयर हो चुकी है।जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में धान की बुवाई 8.37 लाख हेक्टेयर में हुई थी।

सोमवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि कृषि विभाग ने 20 जून, 2025 तक खरीफ फसलों (ग्रीष्मकालीन) के तहत क्षेत्र कवरेज की प्रगति जारी की है। इसके मुताबिक दालों का रकबा 6.63 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 9.44 लाख हेक्टेयर हो गया है।वहीं श्री अन्ना यानी मोटे अनाज की बुवाई पिछले वर्ष की समान अवधि के 14.77 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 18.03 लाख हेक्टेयर हो गई।

तिलहन का रकबा घटा
गैर-खाद्यान्न श्रेणी में तिलहन का रकबा पिछले वर्ष की समान अवधि के 5.89 लाख हेक्टेयर से घटकर 5.38 लाख टन रह गया।
वहीं गन्ने की बुवाई भी अब तक 55.07 लाख हेक्टेयर में हुई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 54.88 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई थी।

ये भी पढ़ें - मशरूम की खेती के लिए 12 लाख रुपये की सब्सिडी दे रही है बिहार सरकार, इस वेबसाइट से करें आवेदन

कपास का रकबा बढ़ा
कपास का रकबा पिछले वर्ष के 29.12 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 31.25 लाख हेक्टेयर हो गया। सभी खरीफ फसलों का कुल बुवाई क्षेत्र 20 जून 2025 तक बढ़कर 137.84 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो एक वर्ष पहले 124.88 लाख हेक्टेयर था।

दक्षिण-पश्चिम मानसून अब कुछ समय के ठहराव के बाद वापस पटरी पर आ गया है और भारत के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बढ़ रही हैं। आईएमडी ने इस साल कुल मिलाकर मानसून के सामान्य से बेहतर रहने का अनुमान लगाया है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— 20 जून तक खरीफ धान की बुवाई 58% बढ़कर 1.3 मिलियन हेक्टेयर हुई: कृषि विभाग

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs