Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. 11 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने गिनाई सरकार की किसान हितैषी उपलब्धियां
एग्री बुलेटिन

11 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने गिनाई सरकार की किसान हितैषी उपलब्धियां

एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने किसानों के लिए किए गए कामों के बारे में बात की। उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा और एमएसपी बढ़ोतरी जैसे कदमों को किसान हितैषी बताया और कहा कि इ

NP

Pooja Rai· Correspondent

7 जून 2025· 2 min read

agriculture newskheti kisaniNDA government
11 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने गिनाई सरकार की किसान हितैषी उपलब्धियां

11 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने गिनाई सरकार की किसान हितैषी उपलब्धियां

एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने किसानों के लिए किए गए कामों के बारे में बात की। उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा और एमएसपी बढ़ोतरी जैसे कदमों को किसान हितैषी बताया और कहा कि इनसे किसानों की आय बढ़ी है। आपको बता दें कि लगातार तीन लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करते हुए केंद्र में एनडीए की सरकार को 11 साल पूरे हो चुके है। पीएम मोदी ने एक्‍स पर लिखा कि हमारे किसान भाई-बहनों को पहले जहां छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी उधार लेने को मजबूर होना पड़ता था, वहीं बीते 11 साल में हमारी सरकार के फैसलों से उनका जीवन बहुत आसान हुआ है।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में लगातार वृद्धि के कारण देश के खाद्यान्न उत्पादकों को न केवल
अपनी फसलों के उचित मूल्य मिल रहे हैं, बल्कि उनकी आय में भी वृद्धि हो रही है। पीएम मोदी ने कहा कि देश के मेहनती किसानों की सेवा करना उनकी सरकार के लिए सौभाग्य की बात है।उन्होंने पिछले 11 वर्षों पर विचार करते हुए कहा कि सरकार की विभिन्न पहलों ने न केवल किसानों के बीच समृद्धि बढ़ाई है, बल्कि
कृषि क्षेत्र के समग्र परिवर्तन में भी योगदान दिया है।

ये भी पढ़ें - MSP पर 29.92 मिलियन टन गेहूं की खरीदारी की गई, जानिए वर्तमान में FCI के पास कितना मिलियन टन है गेहूं का स्टॉक?

और क्या कहा?प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि सरकार ने मृदा स्वास्थ्य और सिंचाई जैसे प्रमुख पहलुओं पर बारीकी से ध्यान दिया है, जो काफी लाभदायक रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि किसानों के कल्याण के लिए हमारे प्रयास आने वाले समय में और अधिक जोश के साथ जारी रहेंगे।सरकार ने बताया कि सामूहिक सौदेबाजी और बाजार की ताकत को बढ़ाने के लिए 10,000 से अधिक एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) बनाए गए हैं। इसके अलावा 1 लाख करोड़ रुपये के कृषि अवसंरचना कोष से आधुनिक गोदाम, कोल्ड चेन और बेहतर ग्रामीण लॉजिस्टिक्स का विकास हुआ है। इससे किसानों की कमाई अब फसल कटाई के बाद भी जारी रहती है। वहीं, इसकी वजह से कृषि में 9 लाख नए रोजगार का सृजन हुआ है। सरकार ने कहा कि हमने 1,500 से ज़्यादा मंडियों को डिजिटल रूप से जोड़कर, ई-नाम प्लेटफ़ॉर्म के जरिए कृषि बाज़ारों को पारदर्शी, सीमा-रहित और किसान-केंद्रित बनाया है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— 11 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने गिनाई सरकार की किसान हितैषी उपलब्धियां

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs