Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. हिमाचल में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, गेहूं के लिए 4000 और मक्का के लिए 3000 रुपये प्रति क्विंटल दे रही है सरकार
एग्री बुलेटिन

हिमाचल में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, गेहूं के लिए 4000 और मक्का के लिए 3000 रुपये प्रति क्विंटल दे रही है सरकार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में किसानों को सशक्त और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार ने कई योजनाएँ शुरू की हैं। खेती की लागत को कम करने, कि

NP

Pooja Rai· Correspondent

15 फ़रवरी 2025· 3 min read

agriculture newshimachal pradeshkheti kisani
हिमाचल में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, गेहूं के लिए 4000 और मक्का के लिए 3000 रुपये प्रति क्विंटल दे रही है सरकार

हिमाचल में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, गेहूं के लिए 4000 और मक्का के लिए 3000 रुपये प्रति क्विंटल दे रही है सरकार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में किसानों को सशक्त और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार ने कई योजनाएँ शुरू की हैं। खेती की लागत को कम करने, किसानों की आय और उत्पादकता को बढ़ाने की दिशा में ज़रूरी कदम उठाते हुए प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से पर्यावरण को रासायनिक खेती के ग़लत प्रभावों से बचाया जा रहा है। वहीं खेती की लागत कम होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिल रहा है। उन्होंने कहा है कि प्राकृतिक तरीक़े से उगाए हुए गेहूं को सरकार 4000 रुपये प्रति क्विंटल और मक्के को 3000 रुपये प्रति क्विंटल पर ख़रीदेगी।

35 हज़ार हेक्टर भूमि पर प्राकृतिक खेती
सुक्खू ने कहा कि प्राकृतिक खेती करने से कृषि लागत में औसतन 36 प्रतिशत की कमी आयी है और उत्पादाओं के औसतन 8 प्रतिशत दाम मिले हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती कर रहे 75 प्रतिशत किसान-बागवान फ़सल विविधीकरण की ओर आगे बढ़े हैं। सीएम ने कहा कि प्रदेश के सभी कृषि जलवायु क्षत्रों में किसान बागवान विविध फसलों और फलों को प्राकृतिक खेती से उगा रहे हैं। प्रदेश की 3592 पंचायतों में एक लाख 98 हज़ार किसान 35 हज़ार हेक्टर भूमि पर प्राकृतिक खेती से विविध फसलें उगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - CIA ने कहा कम पैदावार से 2024-25 सीज़न में कपास उत्पादन पर असर पड़ेगा

गेहूं 40 और मक्का के लिए 30 रुपये किलो
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों से 40 रुपये प्रति किलोग्राम गेहूं और 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मक्का खरीद कर एक मील का पत्थर हासिल किया गया है। राज्य सरकार के इस फैसले से किसानों को गेहूं के 4000 रुपये प्रति क्विंटल दाम मिल रहा है, जो न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 से 1575 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है। जबकि, मक्का के लिए किसानों को 3000 रुपये प्रति क्विंटल का दाम दिया जा रहा है, जो केंद्र की ओर से तय न्यूनतम समर्थन मूल्य 2225 से 775 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है।

हर किसान खरीदेगा 20 क्विंटल मक्का
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक तरीके से खेती करके उगाई गई उपज को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने बाजार में हिम भोग हिम मक्की आटा लॉन्च किया है और प्राकृतिक खेती से मक्का उगाने वाले प्रति परिवार से 20 क्विंटल तक मक्का खरीदी जा रही है। इससे किसानों को एक स्थिर आय का भरोसा मिला है। प्राकृतिक खेती के उत्पादों की बिक्री को सुव्यवस्थित करने के लिए 10 कृषि मंडियों में बुनियादी ढांचे को मॉडर्न बनाया जा रहा है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— हिमाचल में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, गेहूं के लिए 4000 और मक्का के लिए 3000 रुपये प्रति क्विंटल दे रही है सरकार

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs