Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. हरियाणा सरकार ने बढ़ाया किसानों का मुआवजा, 31 दिसंबर तक कराएं फसल बीमा
एग्री बुलेटिन

हरियाणा सरकार ने बढ़ाया किसानों का मुआवजा, 31 दिसंबर तक कराएं फसल बीमा

हरियाणा में रबी सीजन की फसलों के लिए फसल बीमा की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की गई है। इस बार किसानों को 5% ज्यादा मुआवजा मिलेगा। योजना में गेहूं, सरसों, जौ, चना, सूरजमुखी और मूंग शामिल हैं। किसान फ

NP

Pooja Rai· Correspondent

5 नवंबर 2025· 3 min read

agriculture newscrop insurancefasal bima
हरियाणा सरकार ने बढ़ाया किसानों का मुआवजा, 31 दिसंबर तक कराएं फसल बीमा

हरियाणा सरकार ने बढ़ाया किसानों का मुआवजा, 31 दिसंबर तक कराएं फसल बीमा

हरियाणा में रबी सीजन की फसलों के लिए फसल बीमा की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की गई है। इस बार किसानों को 5% ज्यादा मुआवजा मिलेगा। योजना में गेहूं, सरसों, जौ, चना, सूरजमुखी और मूंग शामिल हैं। किसान फसल मूल्य का 1.5% प्रीमियम देकर बीमा करा सकते हैं। पट्टे पर खेती करने वाले किसान भी इसका लाभ ले सकेंगे।

हरियाणा सरकार ने रबी सीजन की फसलों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की है। किसानों से अपील की गई है कि वे समय पर बीमा करवा लें ताकि प्राकृतिक आपदा या फसल को नुकसान होने की स्थिति में उन्हें मुआवजा मिल सके। इस बार किसानों को पिछले साल की तुलना में 5 प्रतिशत ज्यादा मुआवजा मिलेगा। उदाहरण के लिए, गेहूं की फसल पर मुआवजा ₹76,541 से बढ़कर ₹80,368 प्रति हेक्टेयर हो गया है। इसी तरह सरसों, जौ, चना, सूरजमुखी और मूंग जैसी फसलों के मुआवजे की दरों में भी बढ़ोतरी की गई है।

फसल2024-25 (₹/हेक्टेयर)2025-26 (₹/हेक्टेयर)

गेहूं76,54180,368

सरसों51,37353,942

जौ48,77951,218

चना37,62239,503

सूरजमुखी51,89254,487

मूंग45,40547,675

छह फसलें शामिल
इस साल रबी की छह फसलें गेहूं, सरसों, जौ, चना, सूरजमुखी और मूंग, योजना में शामिल की गई हैं। किसानों को फसल के बीमा मूल्य का 1.5 प्रतिशत प्रीमियम देना होगा। राज्य के 22 जिलों को तीन क्लस्टरों में बाँटा गया है, जिनमें अलग-अलग बीमा कंपनियां योजना चला रही हैं। क्लस्टर-1 में सिरसा, रोहतक, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल, पंचकूला और रेवाड़ी हैं। क्लस्टर-2 में हिसार, सोनीपत, गुरुग्राम, करनाल, जींद, महेंद्रगढ़ और अंबाला शामिल हैं। जबकि क्लस्टर-3 में यमुनानगर, पानीपत, पलवल, भिवानी, फतेहाबाद, झज्जर, मेवात और चरखी दादरी के जिले आते हैं।

ये भी पढ़ें - छत्तीसगढ़ से निकली पोषण वाली पहली चावल खेप, कोस्टा रिका को निर्यात

अधिकारियों को दिए निर्देश
कृषि विभाग के निदेशक राजनारायण कौशिक के मुताबिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को बीमा प्रक्रिया में किसी तरह की असुविधा न हो। इसके साथ ही, पट्टे पर खेती करने वाले किसान भी बीमा योजना का लाभ उठा सकते हैं। ऐसे किसानों को आवेदन के साथ पट्टा एग्रीमेंट की प्रति, आधार कार्ड और फसल बुवाई का प्रमाण-पत्र देना होगा। किसान अपने संबंधित बैंक, बीमा कंपनी या जिले के उप निदेशक (कृषि) कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

24 दिसंबर तक करा लें ये काम
जो किसान अपनी फसल में बदलाव करना चाहते हैं या किसी जानकारी में सुधार करना चाहते हैं, वे 24 दिसंबर तक बैंक या कृषि विभाग को इसकी सूचना दे सकते हैं। सरकार का कहना है कि नई दरों के अनुसार किसानों को नुकसान की स्थिति में पहले से ज्यादा मुआवजा मिलेगा, जिससे उन्हें आर्थिक सुरक्षा और राहत दोनों मिलेगी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— हरियाणा सरकार ने बढ़ाया किसानों का मुआवजा, 31 दिसंबर तक कराएं फसल बीमा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs