Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. शिवराज सिंह चौहान का आश्वासन, किसानों तक लगातार पहुँचेगी खाद-यूरिया
एग्री बुलेटिन

शिवराज सिंह चौहान का आश्वासन, किसानों तक लगातार पहुँचेगी खाद-यूरिया

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना दौरे पर किसानों को भरोसा दिलाया कि खाद और यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि पिछले साल जहां 23,585 मीट्रिक टन यूरिया की खपत हुई थी,

NP

Pooja Rai· Correspondent

12 सितंबर 2025· 2 min read

agriculture newsFertilizerkheti kisani
शिवराज सिंह चौहान का आश्वासन, किसानों तक लगातार पहुँचेगी खाद-यूरिया

शिवराज सिंह चौहान का आश्वासन, किसानों तक लगातार पहुँचेगी खाद-यूरिया

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना दौरे पर किसानों को भरोसा दिलाया कि खाद और यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि पिछले साल जहां 23,585 मीट्रिक टन यूरिया की खपत हुई थी, वहीं इस साल अब तक 27,700 मीट्रिक टन यूरिया ज़िले में पहुँच चुका है। अच्छी बारिश और धान की अधिक बुआई से मांग बढ़ी है, लेकिन सरकार निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को मध्य प्रदेश के सतना ज़िले का दौरा किया और यहां किसानों को खाद और यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं और केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि उन्हें समय पर खाद और यूरिया मिले।

बढ़ी यूरिया की मांग
चौहान ने बताया कि सतना ज़िले में पिछले साल 23,585 मीट्रिक टन यूरिया की खपत हुई थी, जबकि इस साल अब तक 27,700 मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अच्छी बारिश और धान की बुआई में बढ़ोतरी के कारण यूरिया की मांग इस बार अधिक है। इसी क्रम में आज भी सतना ज़िले में 1,500 मीट्रिक टन खाद की आपूर्ति की गई है।

ये भी पढ़ें - लगातार बारिश ने डुबो दी अगेती सब्ज़ी की खेती, लागत निकालना भी मुश्किल

मांग के आधार पर निरंतर आपूर्ति कर रही सरकार
कृषि मंत्री ने कहा कि फर्टिलाइज़र मिनिस्ट्री राज्य की मांग के आधार पर निरंतर आपूर्ति कर रही है। आवश्यकता पड़ने पर मंत्रालय और राज्य सरकार के साथ मिलकर आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसानों की ज़रूरतें पूरी करने के लिए सरकार लगातार प्रयास करती रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान चौहान ने एक्सीलेंस कॉलेज में विद्यार्थियों को भी संबोधित किया और बाद में मीडिया से बातचीत के दौरान किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— शिवराज सिंह चौहान का आश्वासन, किसानों तक लगातार पहुँचेगी खाद-यूरिया

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs