Skip to content
News Potli
एग्री बुलेटिन

विदेशी बाजार में उतरा उत्तराखंड का सेब, किसानों को मिलेगा फायदा

उत्तराखंड के सेब अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कदम रख रहे हैं। देहरादून से दुबई के लिए 1.2 मीट्रिक टन गढ़वाली सेब (किंग रोट किस्म) की पहली ट्रायल खेप रवाना की गई। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने इसे हरी झं

NP

Pooja Rai· Correspondent

23 अगस्त 2025· 3 min read

विदेशी बाजार में उतरा उत्तराखंड का सेब, किसानों को मिलेगा फायदा

विदेशी बाजार में उतरा उत्तराखंड का सेब, किसानों को मिलेगा फायदा

उत्तराखंड के सेब अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कदम रख रहे हैं। देहरादून से दुबई के लिए 1.2 मीट्रिक टन गढ़वाली सेब (किंग रोट किस्म) की पहली ट्रायल खेप रवाना की गई। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने इसे हरी झंडी दिखाई। यह पहल किसानों की आय बढ़ाने और राज्य के कृषि निर्यात को नई दिशा देने की ओर एक अहम कदम माना जा रहा है।

यह ट्रायल खेप उत्तराखंड के लिए वैश्विक बाजार में प्रवेश का पहला कदम है। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) और राज्य सरकार के सहयोग से भेजी गई यह खेप आने वाले वर्षों में कृषि निर्यात को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का रास्ता खोल सकती है। इससे राज्य के सेब को विदेशों में पहचान मिलेगी और दक्षिण-पूर्व एशिया और यूरोप जैसे बड़े बाजारों तक पहुँचने का मौका मिलेगा।

किसानों के लिए फायदे
गढ़वाली सेब का निर्यात होने से किसानों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। उन्हें बेहतर दाम, स्थायी आय और नए खरीदार मिलेंगे। निर्यात के साथ-साथ किसानों को कोल्ड चेन प्रबंधन, फसल कटाई के बाद की प्रोसेसिंग और लॉजिस्टिक्स जैसी सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा। इससे फसल लंबे समय तक सुरक्षित रहेगी और बर्बादी कम होगी।

सरकार और एपीडा की पहल
वाणिज्य सचिव बर्थवाल ने कहा कि भारत के कृषि निर्यात बास्केट को विविधता देने और क्षेत्र-विशिष्ट उत्पादों को वैश्विक उपभोक्ताओं तक पहुँचाना जरूरी है। इसी दिशा में गढ़वाली सेब को चुना गया है। एपीडा देहरादून में अपना क्षेत्रीय कार्यालय खोल रहा है ताकि किसानों को निर्यात से जुड़ी जानकारी और सहयोग आसानी से मिल सके। इसके साथ ही राज्य के खास उत्पादों के लिए जैविक प्रमाणन और जीआई टैगिंग को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - केला खेती में नवाचार के लिए Jain Irrigation को ICAR–NRCB ने दिया बड़ा सम्मान

अन्य उत्पाद भी होंगे निर्यात
गढ़वाली सेब के अलावा एपीडा की रणनीति में उत्तराखंड से मोटे अनाज, जैविक उत्पाद, दालें, कीवी, खट्टे फल, जड़ी-बूटियां और औषधीय पौधे को भी वैश्विक बाजार तक पहुँचाना शामिल है। हाल ही में एपीडा ने लुलु ग्रुप के साथ समझौता किया है, जिसके तहत उत्तराखंड के क्षेत्रीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय खुदरा श्रृंखलाओं में निर्यात करने की योजना है।इसके अलावा, देहरादून के सेंटर फॉर एरोमेटिक प्लांट्स के सहयोग से पौड़ी जिले में 2,200 टिमरू के पौधे भी लगाए गए हैं, जिससे हर्बल और औषधीय पौधों का उत्पादन बढ़ेगा।

उत्तराखंड का योगदान ₹201 करोड़ का
वित्त वर्ष 2024-25 में भारत से एपीडा-सूचीबद्ध उत्पादों का निर्यात ₹2.43 लाख करोड़ रहा। इसमें उत्तराखंड का योगदान ₹201 करोड़ था। अब तक राज्य से मुख्य रूप से गुड़, कन्फेक्शनरी और ग्वार गम जैसे उत्पाद निर्यात होते थे, लेकिन अब इसमें फल, अनाज और जैविक उत्पाद भी शामिल होंगे। इससे किसानों को अपनी मेहनत का सही दाम मिलेगा। विदेशों में गढ़वाली सेब की मांग बढ़ने से खेती को लाभकारी और स्थायी बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही राज्य के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

ये देखें -

NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min