Skip to content
News Potli
कमाई की बात

रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना का लाभ, किसानों को इस फसल पर मिलेगा 1000 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस

मध्य प्रदेश सरकार राज्य में मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की है जिसके तहत किसानों को प्रोत्साहन राशि दे रही है। अगर कोई किसान 100 किलोग

NP

Pooja Rai· Correspondent

6 अगस्त 2024· 2 min read

रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना का लाभ, किसानों को इस फसल पर मिलेगा 1000 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस

रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना का लाभ, किसानों को इस फसल पर मिलेगा 1000 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस

मध्य प्रदेश सरकार राज्य में मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना(Rani Durgavati Shri Anna Protsahan Yojana)की शुरुआत की है जिसके तहत किसानों को प्रोत्साहन राशि दे रही है। अगर कोई किसान 100 किलोग्राम मोटे अनाज की पैदावार करता है तो उसे 1,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। मतलब एक किलोग्राम पर दस रुपए की राशि मिलेगी।

पोषक तत्वों से भरपूर मोटा अनाज यानी मिलेट्स खाने के लिए उपयोगी तो है ही इसके साथ ही इसकी खेती करने से मिट्टी का सेहत भी सही रहता है। इसी वजह से देश में केंद्र और राज्य सरकारें इसकी खेती को बढ़ावा दे रही हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य में मोटे अनाज की पैदावार को बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि के लिए रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की है। इसके माध्यम से राज्य के किसानों को मोटे अनाज के उत्पादन पर प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया जाएगा। जिससे उनकी
आय बढ़ेगी और मोटे अनाज का उत्पादन भी।

ये भी पढ़ें -प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: 32,440 करोड़ रुपए के प्रीमियम के बदले किसानों को 1.64 लाख करोड़ का भुगतान

क्या है योजना?
रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना के माध्यम से राज्य के किसानों में मोटे अनाज की खेती करने की रुचि बढ़ेगी। जिससे मोटे अनाज खाने के प्रति लोगों के बीच जागरूकता भी फैलेगी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत मोटे अनाज के उत्पादन पर किसानों को 10 रुपए प्रति किलो के हिसाब से प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। अगर कोई किसान 100 किलोग्राम मोटे अनाज की पैदावार करता है तो उसे 1,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। वहीं किसी किसान के द्वारा 500 किलो पैदावार की जाती है तो उसे 5,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि सरकार की ओर से दी जाएगी।
ये देखें -

NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

कंटोला की खेती कब और कैसे करें? जानिए किसान से....
कमाई की बात

कंटोला की खेती कब और कैसे करें? जानिए किसान से....

औषधीय गुणों से भरपूर ककोड़ा जिसे कंटोला या जंगली करेला भी कहा जाता है। इसकी सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। मानसून के मौसम में आप इस सब्जी को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। पोषक तत्वों से भर

Pooja Rai·4 जून 2025·2 min
ऐसे करें स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती, होगा अच्छा मुनाफा
कमाई की बात

ऐसे करें स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती, होगा अच्छा मुनाफा

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के युवा किसान अभय वर्मा एक बीघे में स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती करते हैं। जिससे वो लगभग तीन लाख रुपये की कमाई करते हैं। खेती मुनाफे का सौदा है, बशर्ते उसे सही तकन

Jalish·5 मई 2025·3 min
किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?
कमाई की बात

किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?

डिजिटल कृषि मिशन के तहत देशभर में किसानों का Farmer ID कार्ड बनाया जा रहा है। फार्मर ID एग्री स्टैक प्लेटफॉर्म का एक जरूरी हिस्सा है। farmer id का मतलब है कि, हर किसान की एक खास पहचान (ID) बनाई जाएगी

Jalish·26 अप्रैल 2025·2 min