Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. राजस्थान में अनार की फसल पर रोग का असर, केंद्रीय कृषि मंत्री ने दिए जांच के निर्देश
एग्री बुलेटिन

राजस्थान में अनार की फसल पर रोग का असर, केंद्रीय कृषि मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

राजस्थान के बालोतरा और आसपास अनार की फसल पर रोग फैलने की खबरों पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। ICAR की टीम प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का आकलन करे

NP

Pooja Rai· Correspondent

7 अक्टूबर 2025· 2 min read

agriculture newskheti kisaniNews Potli
राजस्थान में अनार की फसल पर रोग का असर, केंद्रीय कृषि मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

राजस्थान में अनार की फसल पर रोग का असर, केंद्रीय कृषि मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

राजस्थान के बालोतरा और आसपास अनार की फसल पर रोग फैलने की खबरों पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। ICAR की टीम प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का आकलन करेगी और रिपोर्ट के आधार पर रोग प्रबंधन व आधुनिक तकनीक अपनाने की कार्ययोजना बनाई जाएगी। किसानों को प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता भी दी जाएगी।

राजस्थान के बालोतरा और आसपास के इलाकों में अनार की फसल पर रोगों के प्रकोप की खबरों के बाद केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने तुरंत संज्ञान लिया है। उन्होंने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के महानिदेशक को निर्देश दिया है कि वैज्ञानिकों की एक विशेष टीम प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करे और स्थिति का विस्तृत आकलन करे।

अनार फसल पर सघन जांच के निर्देश
केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि ICAR के वैज्ञानिकों की यह टीम अनार फसलों में फैल रहे टिकड़ी रोग समेत अन्य रोगों के कारणों, किसानों द्वारा अपनाए जा रहे प्रबंधन तरीकों और मौजूदा तकनीकों का अध्ययन करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

रिपोर्ट के आधार पर बनेगी कार्ययोजना
चौहान ने स्पष्ट किया कि वैज्ञानिकों की रिपोर्ट के बाद एक व्यापक कार्ययोजना बनाई जाएगी, जिसमें पौधों की छंटाई, रोग नियंत्रण, उर्वरकों व कीटनाशकों के सही उपयोग और आधुनिक बागवानी तकनीकों को बढ़ावा देने जैसे उपाय शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें - अब कपास बेचना हुआ आसान, डिजिटल ऐप से किसानों को मिलेगा सीधा फायदा

किसानों को मिलेगा प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि प्रभावित किसानों को केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान (बीकानेर), राष्ट्रीय अनार अनुसंधान केंद्र (सोलापुर), काजरी जोधपुर और संबंधित कृषि विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण और तकनीकी मार्गदर्शन दिया जाएगा, ताकि किसान बेहतर रोग प्रबंधन और निर्यात गुणवत्ता वाले अनार का उत्पादन कर सकें।

साझा प्रयास से मिलेगा समाधान
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस समस्या का समाधान केंद्र और राज्य सरकारों, अनुसंधान संस्थानों और कृषि विज्ञान केंद्रों के सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने भरोसा जताया कि मिलजुलकर काम करने से न केवल किसानों की मौजूदा समस्या का समाधान होगा बल्कि उनकी आय और उत्पादन दोनों में वृद्धि होगी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— राजस्थान में अनार की फसल पर रोग का असर, केंद्रीय कृषि मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs