चालू रबी सीजन की बुआई के आंकड़े एक बार फिर जारी हो गए हैं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने 20 जनवरी 2024 तक रबी फसलों के अंतर्गत बुआई क्षेत्र के आंकड़े जारी किए हैं। जो बताती है कि अब तक रबी फसल की बुवाई 640 लाख हेक्टेयर से अधिक हो चुकी है।
विभाग की ओर से जारी प्रेस रिलीज़ में बताया गया है कि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 315.63 लाख हेक्टेयर की तुलना में इस वर्ष लगभग 320 लाख हेक्टेयर में गेहूँ की खेती की गई। जबकि रबी सीजन में गेहूं का सामान्य रकबा 312.35 लाख हेक्टेयर है।
महत्वपूर्ण बात ये है कि रबी की लगभग सभी फसलों का रकबा बढ़ गया है, लेकिन तिलहन खासकर सरसों के रकबे में बड़ी गिरावट आई है। विभाग के आंकड़े बताते हैं कि रेपसीड और सरसों का सामान्य रकबा 79.16 लाख हेक्टेयर है, लेकिन चालू सीजन में 89.30 लाख हेक्टेयर में सरसों की बुआई हुई है, जबकि पिछले साल 93.73 लाख हेक्टेयर थी।
ये भी पढ़ें - Mulching विधि से लहसुन की खेती, लाखों की कमाई…रतलाम के इस किसान से जानिए तरीक़ा
दलहन की बुआई में सुधार हुआ है। चालू सीजन में 141.69 लाख हेक्टेयर में दलहन की खेती की गई हैे, जबकि पिछले सीजन में 139.29 लाख हेक्टेयर में ही हुई थी, हालांकि सामान्य रकबा 140.44 लाख हेक्टेयर है। वहीं श्री अन्न एवं मोटे अनाज के अंतर्गत 54.49 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खेती की गई।
चालू रबी सीजन के सभी फसलों की बुआई के आंकड़े यहाँ देखें -
क्रमसख्या फसलेंसामान्य क्षेत्र (डीईएस)(2018-19 -2022-23) बोया गया क्षेत्र
वर्तमान वर्ष 2024-25पिछला वर्ष 2023-24
1गेहूँ 312.35320.00315.63
2चावल 42.0226.2026.14
3दालें 140.44141.69139.29
कचना 100.9998.2895.87
खमसूर 15.1317.4317.76
गमटर 6.508.948.98
घकुल्थी1.983.133.13
ङउड़द की दाल 6.155.125.12
चमूंग की दाल 1.441.211.08
छलैथिरस/ लतरी 2.793.123.32
जअन्य दालें5.464.454.04
4 श्री अन्न एवं मोटे अनाज53.4654.4954.63
कज्वारबाजरे 24.3723.9525.76
खबाजरा0.370.140.17
गरागीछोटे बाजरा 0.740.720.68
घछोटा बाजरा0.150.160.00
ङमक्काजौ 22.1122.9021.32
चजौ 5.726.626.71
5तिलहनरेपसीड और सरसों87.0297.62101.80
करेपसीड और सरसों79.1689.3093.73
खमूंगफली3.823.653.42
गकुसुम0.720.700.71
घसूरजमुखी0.810.740.43
ङतिल0.580.200.37
चअलसी1.932.682.84
छअन्य तिलहन0.000.350.29
कुल635.30640.00637.49
ये देखें - तुअर यानी अरहर के रिकॉर्ड उत्पादन का तरीक़ा जानिए -




