Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. यूपी के 44 जिलों में ग्रीन हाउस और पॉली हाउस का हो रहा है निर्माण, अब किसान हर मौसम में उगा सकेंगे फल-सब्जियां
एग्री बुलेटिन

यूपी के 44 जिलों में ग्रीन हाउस और पॉली हाउस का हो रहा है निर्माण, अब किसान हर मौसम में उगा सकेंगे फल-सब्जियां

उत्तर प्रदेश के 44 जिलों में पॉली हाउस और ग्रीन हाउस तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे किसान हर मौसम में फल और सब्जियों की खेती कर सकेंगे। इसके लिए यूपी के योगी सरकार किसानों को 50 प्रतिशत तक की सब

NP

Pooja Rai· Correspondent

15 जून 2025· 2 min read

agriculture newsgreen housekheti kisani
यूपी के 44 जिलों में ग्रीन हाउस और पॉली हाउस का हो रहा है निर्माण, अब किसान हर मौसम में उगा सकेंगे फल-सब्जियां

यूपी के 44 जिलों में ग्रीन हाउस और पॉली हाउस का हो रहा है निर्माण, अब किसान हर मौसम में उगा सकेंगे फल-सब्जियां

उत्तर प्रदेश के 44 जिलों में पॉली हाउस और ग्रीन हाउस तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे किसान हर मौसम में फल और सब्जियों की खेती कर सकेंगे। इसके लिए यूपी की योगी सरकार किसानों को 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी दे रही है। इसके साथ ही इसमें खेती करने के लिए राज्य के किसानों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

जलवायु परिवर्तन के इस युग में खेती में ग्रीन हाउस और पॉली हाउस जैसे तकनीक का इस्तेमाल आवश्यक हो गया है। इसमें खेती करने का सबसे बड़ा फ़ायदा ये है कि फसलों को मौसम की मार से बचाया जा सकता है। और माँग के हिसाब से बिना मौसम के भी खेती किया जा सकता है। किसान अब सर्दी, गर्मी और बरसात हर मौसम में टमाटर, मिर्च, शिमला मिर्च, खीरा, बीन्स जैसी पौष्टिक सब्जियां उगा सकते हैं। इसी उद्देश्य से अब तक 37 ग्रीन हाउस पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं, जो उत्पादन के लिए तैयार हैं। इसके अलावा 29 ग्रीन हाउस निर्माणाधीन हैं, जिन्हें जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

24 जिलों में ग्रीन हाउस बनकर तैयार
रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक 24 जिलों में ग्रीन हाउस बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि 20 जिलों में तेजी से निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। कृषि अवसंरचना निधि योजना के अंतर्गत ये सभी विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत इस पर सब्सिडी भी दी जा रही है।

ये भी पढ़ें - बिहार में होगी अब हर खेत की मिट्टी की जांच, राज्य के 470 प्रखंडों में गांव लेवल पर खुलेंगी मिट्टी जांच लैब

यहां ग्रीन हाउस बनकर तैयार

राज्य के इन जिलों में ग्रीन हाउस बनकर तैयार है। लखनऊ में 3, बागपत 4, सहारनपुर 3, मेरठ 3, बहराइच 2, शामली 1, एटा 1, बरेली 2, कासगंज 2, कौशांबी 1, हरदोई 2, मिर्जापुर 1, उन्नाव 1, अलीगढ़ 1, शाहजहांपुर 1, सुल्तानपुर 1, कानपुर नगर 1, बाराबंकी 1, मुजफ्फरनगर 1, खीरी 1, सीतापुर 1, अमेठी 1, आगरा 1, गाजीपुर में एक।

वहीं उन्नाव में 2, पीलीभीत 3, मुरादाबाद 2, हापुड़ 1, लखनऊ 2, चंदौली 2, शाहजहांपुर 1, बरेली 1, श्रावस्ती 1, सहारनपुर 2, मेरठ 1, मुजफ्फरनगर 1, बाराबंकी 2, शामली 2, बुलंदशहर 1, हमीरपुर 1, अलीगढ़ 1, गाजीपुर 1, कानपुर नगर 1, कन्नौज में 1 ग्रीन हाउस का निर्माण किया जा रहा है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— यूपी के 44 जिलों में ग्रीन हाउस और पॉली हाउस का हो रहा है निर्माण, अब किसान हर मौसम में उगा सकेंगे फल-सब्जियां

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs