Skip to content
News Potli
कमाई की बात

यूपी के किसानों की कमाई का नया जरिया बनेगी PM KUSUM योजना, खेतों में बिजली पैदा कर कमा सकेंगे करोड़ों

देश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के किसानों को इस मुहिम में शामिल कर रही है।इसके लिए प्रदेश की योगी सरकार किसानों को पीएम कुसुम योजना के तहत खेतों में सोलर प्लांट लग

NP

Pooja Rai· Correspondent

4 सितंबर 2024· 3 min read

यूपी के किसानों की कमाई का नया जरिया बनेगी PM KUSUM योजना, खेतों में बिजली पैदा कर कमा सकेंगे करोड़ों

यूपी के किसानों की कमाई का नया जरिया बनेगी PM KUSUM योजना, खेतों में बिजली पैदा कर कमा सकेंगे करोड़ों

देश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के किसानों को इस मुहिम में शामिल कर रही है।इसके लिए प्रदेश की योगी सरकार किसानों को PM KUSUM योजना के तहत खेतों में सोलर प्लांट लगाकर बिजली पैदा करने के लिए अनुदान दे रही है। इसके तहत अगले 25 वर्षों पर तय कांट्रैक्ट के तहत UPPCL बिजली खरीदेगी। इसकी लागत चार करोड़ तय की गई है जिसमें से किसानों को केंद्र सरकार की तरफ़ से 1 करोड़ 5 लाख और उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से 50 लाख रुपए का अनुदान मिलेगा। इसके अलावा बचे हुए क़रीब 2.45 करोड़ के 70% आप बैंक से लोन ले सकते हैं। और लागत का 30% आपको ख़ुद लगाना होगा।

इसके लिए राज्य में किसानों से UPNEDA ने PM KUSUM के तहत आवेदन मांगे हैं। 19 सितंबर तक आवेदन दिए जा सकते हैं। PM KUSUM-C योजना के तहत कृषि फीडरों को सोलर बिजली घर से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।रिपोर्ट के मुताबिक़ UPNEDA के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि पहली बार PM KUSUM-C योजना में किसानों को डायरेक्ट शामिल होने का मौका दिया जा रहा है। इससे पहले यह योजना सिर्फ किसान संगठनों और FPO तक सीमित थी। उन्होंने बताया कि सोलर प्लांट लगाने वाले किसानों का उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के साथ पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) किया जाएगा। इसके तहत अगले 25 वर्षों पर तय कांट्रैक्ट के तहत UPPCL बिजली खरीदेगी। योजना के तहत 0.5 मेगावाट से 15 मेगावाट के सोलर प्लांट लगाए जा सकते हैं।

क्या है यूपी सरकार की यह योजना?

उत्तर प्रदेश में जिन किसानों के पास विद्युत उप केंद्रों (power substation) के आस-पास 4 एकड़ ज़मीन है, वे किसान पीएम कुसुम (PM KUSUM) योजना के तहत अपने खेतों में सोलर प्लांट (Solar Plant) लगवा सकते हैं और उससे बिजली पैदा कर साल का 50 लाख रुपए तक कमा सकते हैं। इसमें किसानों को केंद्र व प्रदेश सरकार दोनों का सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही किसान चाहें तो योजना के तहत बैंक से लोन भी ले सकते हैं। प्रदेश में इसकी शुरुआत हो चुकी है। इसके तहत 1 मेगावाट के सोलर पॉवर प्लांट(Solar Power Plant) लगवाने के लिये 4 एकड़ ज़मीन की ज़रूरत होती है। ज़रूरी बात यह है कि यह ज़मीन विद्युत उपकेन्द्र(power substation) के 5 किमी के दायरे में होना चाहिये।

क्या है PM KUSUM योजना?

किसानों की आय बढ़ाने, कृषि सिंचाई के लिए डीजल पर निर्भरता कम करने और प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने मार्च 2019 में PM KUSUM योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को खेती के लिए सोलर सिंचाई पंप लगाना होगा। इस योजना के तहत भारत सरकार किसानों को सोलर पम्प लगाने पर कुल लागत का 60% सब्सिडी देती है।
केंद्र सरकार की PM KUSUM योजना को तीन कैटेगरियों में बांटा गया है। पहली PM KUSUM-A के तहत बंजर भूमि पर मिनी ग्रिड लगाना। दूसरी PM KUSUM-B के तहत डीजल सिंचाई पंपों को आफग्रिड सौर पंपों में बदलना और तीसरी PM KUSUM-C के तहत एग्रीकल्चर सोलर के लिए मिनीग्रिड लगाए जाने हैं। किसान अपने खेत में सोलर प्लांट लगाकर जो बिजली पैदा होगी उसे ग्रिड में बेचकर पैसा कमा सकते हैं।
ये देखें -

NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

कंटोला की खेती कब और कैसे करें? जानिए किसान से....
कमाई की बात

कंटोला की खेती कब और कैसे करें? जानिए किसान से....

औषधीय गुणों से भरपूर ककोड़ा जिसे कंटोला या जंगली करेला भी कहा जाता है। इसकी सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। मानसून के मौसम में आप इस सब्जी को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। पोषक तत्वों से भर

Pooja Rai·4 जून 2025·2 min
ऐसे करें स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती, होगा अच्छा मुनाफा
कमाई की बात

ऐसे करें स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती, होगा अच्छा मुनाफा

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के युवा किसान अभय वर्मा एक बीघे में स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती करते हैं। जिससे वो लगभग तीन लाख रुपये की कमाई करते हैं। खेती मुनाफे का सौदा है, बशर्ते उसे सही तकन

Jalish·5 मई 2025·3 min
किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?
कमाई की बात

किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?

डिजिटल कृषि मिशन के तहत देशभर में किसानों का Farmer ID कार्ड बनाया जा रहा है। फार्मर ID एग्री स्टैक प्लेटफॉर्म का एक जरूरी हिस्सा है। farmer id का मतलब है कि, हर किसान की एक खास पहचान (ID) बनाई जाएगी

Jalish·26 अप्रैल 2025·2 min