Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. मध्य प्रदेश में गेहूं बिक्री के लिए किसानों में उत्साह, 20 दिन में 2 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन
एग्री बुलेटिन

मध्य प्रदेश में गेहूं बिक्री के लिए किसानों में उत्साह, 20 दिन में 2 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन

भोपाल । मध्य प्रदेश में गेहूं बिक्री के लिए किसानों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से गेहूं की खरीद पर बढ़े हुए दाम और बोनस की घोषणा के बाद किसानों ने सरकारी खरीदी केंद्रों पर अपनी

NP

Thamir· Correspondent

24 फ़रवरी 2025· 2 min read

kheti kisanimadhya pradeshMSP
मध्य प्रदेश में गेहूं बिक्री के लिए किसानों में उत्साह, 20 दिन में 2 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन

मध्य प्रदेश में गेहूं बिक्री के लिए किसानों में उत्साह, 20 दिन में 2 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन

भोपाल । मध्य प्रदेश में गेहूं बिक्री के लिए किसानों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से गेहूं की खरीद पर बढ़े हुए दाम और बोनस की घोषणा के बाद किसानों ने सरकारी खरीदी केंद्रों पर अपनी गेहूं बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने में तेजी दिखाई है। 20 दिन पहले शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के तहत अब तक 2 लाख से ज्यादा किसानों ने अपना पंजीकरण करा लिया है।

ये भी पढ़ें - Climate Change: बढ़ता तापमान और घटते संसाधन से कैसे निपटेगा भारत?

राज्य सरकार ने गेहूं के दाम में 150 रुपये की बढ़ोत्तरी करते हुए इसे 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। वहीं, राज्य सरकार ने किसानों को अतिरिक्त 175 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा की है, जिसके कारण किसान अधिक काफी खुश हैं। इससे पहले, राज्य सरकार ने पिछले वर्ष 125 रुपये का बोनस दिया था। सरकार ने किसानों को एमएसपी न्यूनतम समर्थन मूल्य और बोनस के तहत बेहतर दाम पर गेहूं बेचने का मौका दे रही है।

ये भी पढ़ें - भारत का फूड प्रोसेसिंग बाजार 2030 तक 700 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान: पीएचडीसीसीआई रिपोर्ट

सरकार कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 मार्च से गेहूं की सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, और रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। कृषि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किसानों से अपील की है कि वे इस तारीख के अंदर रजिस्ट्रेशन कराएं।

कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक सीहोर जिले में सबसे अधिक 31,592 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, इसके बाद उज्जैन में 30,215, इंदौर में 17,298, शाजापुर में 14,209, देवास में 11,215 और सागर में 3,792 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी किसान रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं।

News Potli.
Clip & Share
“

— मध्य प्रदेश में गेहूं बिक्री के लिए किसानों में उत्साह, 20 दिन में 2 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs