Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. भारत-अमेरिका व्यापार समझौता करीब, कृषि क्षेत्र पर क्या होगा असर?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता करीब, कृषि क्षेत्र पर क्या होगा असर?

भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ वॉर खत्म होने की संभावना है और जल्द ही ट्रेड डील पर सहमति बन सकती है। अमेरिका चाहता है कि भारत दूध पाउडर, चीज़, सोयाबीन जैसी वस्तुओं पर आयात प्रतिबंध और टैरिफ कम करे तथा GM फ

NP

Pooja Rai· Correspondent

20 सितंबर 2025· 3 min read

agriculture newsAmericadairy
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता करीब, कृषि क्षेत्र पर क्या होगा असर?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता करीब, कृषि क्षेत्र पर क्या होगा असर?

भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ वॉर खत्म होने की संभावना है और जल्द ही ट्रेड डील पर सहमति बन सकती है। अमेरिका चाहता है कि भारत दूध पाउडर, चीज़, सोयाबीन जैसी वस्तुओं पर आयात प्रतिबंध और टैरिफ कम करे तथा GM फसलों की मंजूरी दे। लेकिन भारत अपने किसानों की सुरक्षा के लिए इन मांगों पर सहमत नहीं है, क्योंकि अमेरिकी कृषि उत्पाद सस्ते और सब्सिडी वाले हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि डील से व्यापार में सुधार होगा, मगर किसानों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

भारत-अमेरिका के बीच लंबे समय से चला आ रहा टैरिफ वॉर अब खत्म होने की ओर बढ़ रहा है। दोनों देशों ने हाल ही में संकेत दिए हैं कि जल्द ही एक ट्रेड डील को अंतिम रूप दिया जा सकता है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल आने वाले दिनों में अमेरिका जा सकते हैं और माना जा रहा है कि इस दौरे में सकारात्मक नतीजे सामने आ सकते हैं।

टैरिफ वॉर आखिर है क्या?
दरअसल, अमेरिका ने भारत पर 50% तक टैरिफ लगा रखा है। शुरुआत में यह दर 25% थी, लेकिन रूस से तेल खरीदना जारी रखने पर अमेरिका ने इसे और 25% बढ़ा दिया। इसका सीधा असर भारतीय निर्यात पर पड़ा है। कपड़ा, रसायन, समुद्री भोजन, जेम्स एंड ज्वेलरी और मशीनरी जैसे सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। अगस्त में अमेरिका को भारत का निर्यात घटकर सिर्फ 6.87 अरब डॉलर रह गया, जो पिछले 10 महीनों का न्यूनतम स्तर है।

अमेरिका क्या चाहता है?
वहीं, कृषि और डेयरी सेक्टर को लेकर अमेरिका की अपनी मांगें हैं। अमेरिका चाहता है कि भारत दूध पाउडर, चीज़ और प्रोटीन जैसे उत्पादों पर लगे आयात प्रतिबंधों में ढील दे। इसके अलावा सेब, अखरोट, गेहूं, मक्का और सोयाबीन पर टैरिफ कम किया जाए। सबसे बड़ी मांग है कि भारत जीन-मॉडिफाइड (GM) फसलों पर लगी नियामक बाधाएं हटाए।

ये भी पढ़ें - MSP से नीचे बिक रही खरीफ की दालें और तिलहन, किसानों की बढ़ी चिंता

किसान नेता विजय जावंधिया ने क्या कहा?
मगर भारत इन मांगों पर सहमत नहीं है। किसान नेता विजय जावंधिया बताते हैं कि अमेरिकी कृषि उत्पाद बहुत सस्ते और सब्सिडी वाले हैं। अगर भारत ने इन्हें आसानी से प्रवेश दे दिया तो भारतीय किसानों, खासकर छोटे और मध्यम किसानों के लिए यह बड़ी चुनौती बन जाएगी। ऐसे में उनकी उपज अमेरिकी सामान के मुकाबले टिक ही नहीं पाएगी।

व्यापारिक संबंध बेहतर लेकिन किसानों का क्या ?
यानी, एक तरफ टैरिफ वॉर खत्म होने से व्यापारिक संबंध बेहतर होने की उम्मीद है, वहीं दूसरी तरफ यह भारतीय किसानों के लिए नई मुश्किलें भी खड़ी कर सकता है। अब देखना होगा कि भारत सरकार इस ट्रेड डील में किस तरह का संतुलन साधती है। क्योंकि एक ओर विदेशी बाजार और निवेश हैं, तो दूसरी ओर करोड़ों किसानों की आजीविका दांव पर है।

वीडियो देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— भारत-अमेरिका व्यापार समझौता करीब, कृषि क्षेत्र पर क्या होगा असर?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs