Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बुवाई से पहले ऐसे करें बीज उपचार, बकानी रोग से धान की फसल बचाने का जानें तरीका
एग्री बुलेटिन

बुवाई से पहले ऐसे करें बीज उपचार, बकानी रोग से धान की फसल बचाने का जानें तरीका

बकानी रोग बासमती धान की फसल को प्रभावित करने वाला एक प्रकार का रोग है, जो धान उत्पादक किसानों के लिए एक बड़ी समस्या है। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों को इससे निपटने में मदद के लिए एक समाधान दिया

NP

Pooja Rai· Correspondent

13 जुलाई 2025· 2 min read

agriculture newsBakani diseasekharif crop
बुवाई से पहले ऐसे करें बीज उपचार, बकानी रोग से धान की फसल बचाने का जानें तरीका

बुवाई से पहले ऐसे करें बीज उपचार, बकानी रोग से धान की फसल बचाने का जानें तरीका

बकानी रोग बासमती धान की फसल को प्रभावित करने वाला एक प्रकार का रोग है, जो धान उत्पादक किसानों के लिए एक बड़ी समस्या है। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों को इससे निपटने के लिए समाधान बताया है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक बकानी रोग खासकर पूसा बासमती 1121 और 1509 जैसी लोकप्रिय धान किस्मों को प्रभावित करता है। इस रोग के संक्रमण में उत्पादन काफी गिर जाता है। बकानी रोग के संक्रमण से पौधे की जड़ें सड़ जाती हैं और आखिर में पौधे सूख जाते हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

बकानी रोग से संक्रमित धन मानव स्वास्थ्य के लिए है खतरनाक
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के मुताबिक बकानी रोग से निपटने के लिए ट्राइकोडर्मा एस्परेलम 2 प्रतिशत डब्ल्यूपी का प्रयोग किया जा सकता है। यह एक जैव-नियंत्रण एजेंट है जिसे हाल ही में केंद्रीय कीटनाशक बोर्ड एवं पंजीकरण समिति ने मंजूरी दी है। आपको बता दें कि बकानी रोग का असर केवल पैदावार में गिरावट तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे धान के दानों में मायकोटॉक्सिन पैदा होते हैं, जो मानव और पशु स्वास्थ्य दोनों के लिए खतरनाक हैं।

ये भी पढ़ें - नकली खाद बेचने वालों का लाइसेंस होगा रद्द, कृषि मंत्री ने दिए कार्रवाई के निर्देश

बीज और पौध उपचार से रोकथाम संभव
रोग से बचाव के लिए विशेषज्ञों ने कुछ उपाय सुझाए है। नर्सरी या खेत में रोग से संक्रमित पौधों को तुरंत निकालकर जला दें, जिससे संक्रमण आगे न फैले। बीज की बुवाई से पहले प्रति किलो बीजों को 15 ग्राम टैल्क बेस्ड Trichoderma asperellum 2% WP से उपचारित करें। रोपाई से पहले पौधों की जड़ों को 15 ग्राम प्रति लीटर पानी के घोल में 6 घंटे तक डुबोकर रखें।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस रोग का फफूंद बीजों में भी छिपा रह सकता है। ऐसे में रोग चक्र को तोड़ने के लिए बीज उपचार और खेत की स्वच्छता जरूरी है। संक्रमित पौधों को खेत से न हटाने पर रोग और अधिक फैल सकता है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बुवाई से पहले ऐसे करें बीज उपचार, बकानी रोग से धान की फसल बचाने का जानें तरीका

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs