Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. ‘बीमा सखी योजना’ से लखपति दीदी मिशन को बल मिलेगा, 15 अगस्त तक लखपति दीदियों की संख्या 2 करोड़ होगी: शिवराज सिंह चौहान
एग्री बुलेटिन

‘बीमा सखी योजना’ से लखपति दीदी मिशन को बल मिलेगा, 15 अगस्त तक लखपति दीदियों की संख्या 2 करोड़ होगी: शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने भारत सरकार के मिशन “2047 तक सभी के लिए बीमा” को साकार करने हेतु भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन वित्तीय समावेशन

NP

Pooja Rai· Correspondent

27 जुलाई 2025· 3 min read

agriculture newsBima Sakhi Yojanakheti kisani
‘बीमा सखी योजना’ से लखपति दीदी मिशन को बल मिलेगा, 15 अगस्त तक लखपति दीदियों की संख्या 2 करोड़ होगी: शिवराज सिंह चौहान

‘बीमा सखी योजना’ से लखपति दीदी मिशन को बल मिलेगा, 15 अगस्त तक लखपति दीदियों की संख्या 2 करोड़ होगी: शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने भारत सरकार के मिशन “2047 तक सभी के लिए बीमा” को साकार करने हेतु भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन वित्तीय समावेशन पहल के अंतर्गत इस योजना के तहत, देशभर की प्रशिक्षित स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को ‘बीमा सखी’ के रूप में ग्राम पंचायत स्तर पर नियुक्त किया जाएगा।

केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘बीमा सखी योजना’ को लेकर एक वक्तव्य जारी किया है। वक्तव्य में उन्होंने कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘बीमा सखी योजना’ की ऐतिहासिक शुरुआत हुई है। यह योजना न केवल महिला सशक्तिकरण, बल्कि ग्रामीण भारत और अर्ध शहरी क्षेत्रों को आर्थिक सुरक्षा मुहैया कराने की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम है। केंद्र सरकार, देश की प्रत्येक महिला को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए संकल्पित है।‘

15 अगस्त तक लखपति दीदियों की संख्या 2 करोड़ होगी
शिवराज सिंह ने कहा कि “बीमा सखी योजना, महिला उद्यमिता और वित्तीय आज़ादी का मजबूत माध्यम है। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन को साकार करने की हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है।” केंद्रीय मंत्री ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से ही इस योजना की शुरुआत की गई है। ‘बीमा सखी’ बनकर महिलाएं अब उद्यमिता एवं आय के नए अवसर प्राप्त कर रही हैं, जिससे SDG 5 (जेंडर समानता) के लक्ष्यों और ‘लखपति दीदी मिशन’ को बल मिलेगा। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त तक देश में लखपति दीदियों की संख्या 2 करोड़ हो जाएगी।

इन योजनाओं को भी मिल रही है मजबूती
केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि रोजगार सृजन व महिला श्रम-बल में भागीदारी के तहत स्थानीय स्तर पर ‘बीमा सखी’ योजना शहरी और ग्रामीण रोजगार में नया अध्याय जोड़ रही है। इस महत्वपूर्ण योजना में समावेशी बीमा इकोसिस्टम के अंतर्गत बीमा सखियां न केवल बीमा योजनाओं की पहुंच बढ़ा रही हैं, बल्कि अंतिम छोर तक विश्वास-आधारित सेवाओं का विस्तार भी कर रही हैं।

चौहान ने कहा कि सरकारी प्राथमिकताओं से तालमेल होने के साथ ही यह पहल ‘जन धन से जन सुरक्षा’, डिजिटल इंडियाल और महिला कौशल विकास जैसी योजनाओं को मजबूती दे रही है। आपदा सुरक्षा में योगदान देते हुए आपदा प्रभावित क्षेत्रों में, यह योजना ग्रामीण परिवारों को वित्तीय जोखिम से बचाने के लिए सुरक्षा कवच सिद्ध होगी।

ये भी पढ़ें - आलू की कीमतों में भारी गिरावट से इस क्षेत्र को ₹10,000 करोड़ का नुकसान हो सकता है: बंगाल कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन

'केवल बीमा की एजेंट नहीं बल्कि सामाजिक बदलाव की प्रणेता हैं'
चौहान ने कहा, “बीमा सखी केवल बीमा की एजेंट नहीं बल्कि सामाजिक बदलाव की प्रणेता हैं। ‘बीमा सखियां’ गाँव-गाँव में वित्तीय सुरक्षा की मशाल लेकर आगे बढ़ रही हैं, जिसके परिणामस्वरुप गांव आर्थिक रूप से मजबूत और महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।”

अंत में शिवराज सिंह ने, राज्यों और सभी भागीदार संस्थाओं से आह्वान किया कि वे इस जनांदोलन का हिस्सा बनें और ‘बीमा सखी योजना’ को हर गाँव, हर घर तक पहुंचाने में सहयोग करें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, “बीमा सखी योजना एक परिवर्तनकारी आंदोलन है, इसके सहयोग से भारत को लचीला, समावेशी और बीमाकृत राष्ट्र बनाने में मजबूत योगदान मिलेगा। यह पहल हमारी ग्रामीण माताओं-बहनों की आर्थिक सुरक्षा और समग्र विकास के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।”

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— ‘बीमा सखी योजना’ से लखपति दीदी मिशन को बल मिलेगा, 15 अगस्त तक लखपति दीदियों की संख्या 2 करोड़ होगी: शिवराज सिंह चौहान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs