Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बीज से लेकर सिंचाई तक, जय सिंह से जानिए आलू की खेती में मुनाफे का फॉर्मूला
एग्री बुलेटिन

बीज से लेकर सिंचाई तक, जय सिंह से जानिए आलू की खेती में मुनाफे का फॉर्मूला

बहराइच के प्रगतिशील किसान जय सिंह ने 40 साल के अनुभव से आलू की खेती को मुनाफे का मॉडल बना दिया है। वह खेत की सही तैयारी, रोग-मुक्त बीज, तय समय पर बुवाई और नियंत्रित सिंचाई से पैदावार दोगुनी कर लेते है

NP

Pooja Rai· Correspondent

18 सितंबर 2025· 3 min read

agriculture newskheti kisaniNews Potli
बीज से लेकर सिंचाई तक, जय सिंह से जानिए आलू की खेती में मुनाफे का फॉर्मूला

बीज से लेकर सिंचाई तक, जय सिंह से जानिए आलू की खेती में मुनाफे का फॉर्मूला

बहराइच के प्रगतिशील किसान जय सिंह ने 40 साल के अनुभव से आलू की खेती को मुनाफे का मॉडल बना दिया है। वह खेत की सही तैयारी, रोग-मुक्त बीज, तय समय पर बुवाई और नियंत्रित सिंचाई से पैदावार दोगुनी कर लेते हैं। उनका मानना है कि तकनीक और समय का ध्यान रखकर आलू की खेती हमेशा फायदेमंद साबित होती है।

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के प्रगतिशील किसान जय सिंह बीते 40 साल से आलू और केले की खेती कर रहे हैं। उनके अनुभव और तरीके इतने कारगर हैं कि आज वह किसानों के लिए एक मिसाल बन चुके हैं। जय सिंह मानते हैं कि आलू की अच्छी पैदावार सिर्फ मेहनत से नहीं, बल्कि सही तैयारी और सही तकनीक से ही मिलती है।

सबसे पहले खेत की तैयारी
सबसे पहले वह केले की फसल लेने के बाद खेत को अच्छे से तैयार करते हैं। इसके लिए वह तीन बार रोटावेटर चलाते हैं ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे और उसका ढांचा दुरुस्त हो जाए। इसके बाद प्रति एकड़ लगभग 500 से 600 घनफुट गोबर की खाद डालते हैं, जिससे जमीन और उपजाऊ हो जाती है।

11 इंच ऊंची क्यारियां
खेत की तैयारी के बाद 11 इंच ऊंची क्यारियां बनाई जाती हैं, ताकि पानी का निकास सही हो और नमी संतुलित रहे। इसके लिए वह कल्टीवेटर और लेवलर का इस्तेमाल करते हैं।

बीज बोने का सही समय
बीज बोने का सही समय भी वह साफ बताते हैं। उनके मुताबिक, अक्टूबर 21 से नवंबर 10 तक का समय सबसे अच्छा रहता है। इसी दौरान बोई गई फसल को अनुकूल मौसम मिलता है और पैदावार भी ज्यादा होती है।

बीज चयन और उपचार जरूरी
बीज के चयन और उसके उपचार पर जय सिंह खास ध्यान देते हैं। वह सलाह देते हैं कि बीज आलू हमेशा अच्छे और रोग-मुक्त होने चाहिए, जिनका वजन 40–50 ग्राम हो। एक एकड़ के लिए करीब 12–15 क्विंटल (30,000 कंद) बीज की जरूरत होती है। बीज बोने से पहले उनका ट्रीटमेंट जरूरी है। इसके लिए वह बीज पर पहले Emesto Prime का छिड़काव करते हैं, फिर Daythan M45 और Plaster of Paris से ट्रीटमेंट कर छांव में सुखाकर बोते हैं।

सिंचाई कब करें?
सिंचाई भी जय सिंह बहुत सोच-समझकर करते हैं। पहली बार पानी सिर्फ इतना देते हैं कि क्यारी की ऊंचाई का एक-तिहाई हिस्सा (लगभग 35%) ही भीगे। दिसंबर 15 के बाद छतरी जैसी बन चुकी फसल को पानी देना शुरू करते हैं। इससे पौधों की बढ़वार अच्छी होती है और पानी की बर्बादी भी नहीं होती।

फर्टिलाइजर डोज
खाद डालने का तरीका भी उनके पास बिल्कुल तय है। वह एक एकड़ में NPK (12:32:16) के 3 बोरे डालते हैं, साथ ही यूरिया का एक बोरा शुरुआत में और दूसरा 45 दिन बाद। इसके अलावा मैग्नीशियम और जिंक 20-20 किलो प्रति एकड़ देते हैं, जिससे पौधे मजबूत होते हैं और पैदावार में जबरदस्त बढ़ोतरी होती है।

जय सिंह कहते हैं कि अगर किसान समय और तकनीक का सही इस्तेमाल करें, तो आलू की खेती में कभी घाटा नहीं हो सकता।

वीडियो देखिए -

News Potli.
Clip & Share
“

— बीज से लेकर सिंचाई तक, जय सिंह से जानिए आलू की खेती में मुनाफे का फॉर्मूला

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs