Skip to content
News Potli
एग्री बुलेटिन

बिहार में 1 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीद, 2 लाख टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य

इस साल बिहार में लगभग 25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बुवाई की गई है और लगभग 84 लाख टन गेहूं उत्पादन होने का अनुमान है. इसके मद्देनजर भारतीय खाद्य निगम, राज्य में कुल 151 गेहूं खरीद केंद्र बनाएगा

NP

Pooja Rai· Correspondent

3 मार्च 2025· 3 min read

बिहार में 1 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीद, 2 लाख टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य

बिहार में 1 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीद, 2 लाख टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य

इस साल बिहार में लगभग 25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बुवाई की गई है और लगभग 84 लाख टन गेहूं उत्पादन होने का अनुमान है. इसके मद्देनजर भारतीय खाद्य निगम, राज्य में कुल 151 गेहूं खरीद केंद्र बनाएगा. साथ ही, राज्य सरकार भी लगभग 5000 खरीद केंद्र स्थापित करने जा रही है. इस बार राज्य में 2 लाख टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक़ बिहार में 1 अप्रैल से गेहूं की खरीदारी शुरू की जाएगी. FCI इस साल किसानों के अलावा किसान उत्पादक संगठनों (FPO) से भी गेहूं की खरीदारी करेगा. गेहूं के निर्धारित सरकारी मूल्य के अतिरिक्त, FCI प्रति क्विंटल पर 27 रुपये का कमीशन भी देगा. यह जानकारी बिहार जोन के FCI के महाप्रबंधक अमित भूषण ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी. उन्होंने बताया कि राज्य में गेहूं की खरीदारी 1 अप्रैल से शुरू होगी और यह 15 जून तक जारी रहेगी. गेहूं की खरीदारी के लिए भारतीय खाद्य निगम बिहार राज्य के सभी 38 जिलों में कुल 151 गेहूं अधिप्राप्ति केंद्र बनाएगी, ताकि किसानों को गेहूं बेचने में कोई कठिनाई न हो.

2425 रुपये प्रति क्विंटल MSP
उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो पिछले साल के मुकाबले 150 रुपये अधिक है. इस साल, FCI किसानों के अलावा FPO से भी गेहूं खरीदने का निर्णय लिया है, जिसके लिए FPO के साथ बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं. इस बार राज्य में 2 लाख टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. इसके अलावा, किसानों को उनकी फसलों का मूल्य बिना किसी कटौती के 48 घंटे के भीतर उनके बैंक खातों में भेज दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें - UP सरकार मक्का, उड़द, मूंग और सूरजमुखी के बीज पर दे रही है 50% सब्सिडी

यहाँ खुलेंगे गेहूं खरीद केंद्र
बिहार के उन जिलों में अधिक गेहूं खरीद केंद्र खोले जाएंगे, जहां गेहूं का उत्पादन अधिक होता है. इनमें प्रमुख रूप से रोहतास, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, बक्सर, भोजपुर, सिवान, गया, सारण, नालंदा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, सासाराम, गोपालगंज, औरंगाबाद, बेगूसराय, पटना, दरभंगा और अन्य जिले शामिल हैं.

REGISTRATION के लिए
किसानों को अपने गेहूं की बिक्री के लिए कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल (https://dbtagriculture.bihar.gov.in) और सहकारिता विभाग के पोर्टल (https://esahkari.bih.nic.in) पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर वे बिहार राज्य खाद्य विभाग की हेल्पलाइन 18003456194 या सहकारिता विभाग की हेल्पलाइन 18001800110 पर निःशुल्क संपर्क कर सकते हैं.
ये देखें -

NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min