Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बिहार में पपीता की खेती हुई आसान, सरकार दे रही है 75 प्रतिशत का अनुदान
एग्री बुलेटिन

बिहार में पपीता की खेती हुई आसान, सरकार दे रही है 75 प्रतिशत का अनुदान

केंद्र व राज्य सरकारें देश में बागवानी फसलों की खेती को बढ़ावा दे रही हैं। कमाई अच्छी होने की वजह से देश के किसान भी बागवानी में रुचि दिखा रहे हैं। फिलहाल बिहार सरकार राज्य में पपीता की खेती को बढ़ावा

NP

Pooja Rai· Correspondent

15 अप्रैल 2025· 2 min read

agriculture newsbihar agriculture newskheti kisani
बिहार में पपीता की खेती हुई आसान, सरकार दे रही है 75 प्रतिशत का अनुदान

बिहार में पपीता की खेती हुई आसान, सरकार दे रही है 75 प्रतिशत का अनुदान

केंद्र व राज्य सरकारें देश में बागवानी फसलों की खेती को बढ़ावा दे रही हैं। कमाई अच्छी होने की वजह से देश के किसान भी बागवानी में रुचि दिखा रहे हैं। फिलहाल बिहार सरकार राज्य में पपीता की खेती को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए 75 प्रतिशत की सब्सिडी भी दे रही है।

पपीता प्रमुख बागवानी फसलों में से एक है। 2022 की संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन की रिपोर्ट बताती हैं कि पपीता के कुल वैश्विक उत्पादन में 38 प्रतिशत हिस्सा भारत का है। प्रमुख पपीता उत्पादक राज्यों में आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, बिहार, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश का नाम शामिल है। पपीते की बागवानी के लिए तापमान 10 से 26 डिग्री सेल्सियस तक हो सबसे उपयुक्त माना जाता है। लेकिन, बागवान अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस वाले वाले क्षेत्रों में इस फल का उत्पादन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - यूपी में सरकारी गेहूं खरीद में हुआ बदलाव, MSP पर 100 क्विंटल से भी ज़्यादा गेहूं बिना वेरिफिकेशन के बेच सकेंगे किसान

लागत 60 हजार रुपये निर्धारित
बिहार सरकार प्रदेश में पपीते की बागवानी को बढ़ावा देने के लिए एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत पपीते के लिए बागवानों को अनुदान दे रही है। इस योजना के तहत एक हेक्टेयर में पपीते की बागवानी की लागत 60 हजार रुपये निर्धारित की गई है। इस कुल लागत का 75 फीसदी हिस्सा बिहार सरकार सब्सिडी के तहत उत्पादक को देगी। पपीता के लिए मिट्टी का PH मान 6.5 से 7.5 होना चाहिए। वहीं, हल्की दोमट या दोमट मिट्टी जिसमें जल निकासी अच्छी हो सबसे सही होती है।

कैसे करें आवेदन
इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान बिहार के उद्यान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (horticulture.bihar.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बिहार में पपीता की खेती हुई आसान, सरकार दे रही है 75 प्रतिशत का अनुदान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs