Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बांस मिशन योजना की शुरुआत, बिहार के किसानों को मिलेगा 50% अनुदान
एग्री बुलेटिन

बांस मिशन योजना की शुरुआत, बिहार के किसानों को मिलेगा 50% अनुदान

सरकार ने 17 साल बाद फिर से बांस मिशन योजना शुरू की है। 10 से 50 डिसमिल जमीन पर बांस लगाने वाले किसानों को कुल खर्च का 50% अनुदान मिलेगा। रकम तीन किस्तों में दी जाएगी और सीधे बैंक खाते में जाएगी। योजना

NP

Pooja Rai· Correspondent

30 अगस्त 2025· 2 min read

agriculture newsbamboo farmingBamboo Mission Scheme
बांस मिशन योजना की शुरुआत, बिहार के किसानों को मिलेगा 50% अनुदान

बांस मिशन योजना की शुरुआत, बिहार के किसानों को मिलेगा 50% अनुदान

सरकार ने 17 साल बाद फिर से बांस मिशन योजना शुरू की है। 10 से 50 डिसमिल जमीन पर बांस लगाने वाले किसानों को कुल खर्च का 50% अनुदान मिलेगा। रकम तीन किस्तों में दी जाएगी और सीधे बैंक खाते में जाएगी। योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर लाभ मिलेगा। बांस की खेती से किसानों को लंबे समय तक कमाई होगी क्योंकि इसकी बाजार में हमेशा मांग रहती है।

किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बिहार सरकार ने 17 साल बाद फिर से बांस मिशन योजना शुरू की है। इसके तहत अब किसान बांस की खेती कर सकते हैं और उन्हें सरकार की तरफ से आर्थिक मदद (अनुदान) भी मिलेगी।

क्या है योजना?

कम से कम 10 डिसमिल और ज्यादा से ज्यादा 50 डिसमिल जमीन पर बांस लगाने वाले किसानों को अनुदान मिलेगा।

कुल खर्च का 50% सरकार देगी।

पहले किस्त में 50 हजार रुपये तक का भुगतान होगा।

दूसरी किस्त पौधे लगाने के बाद और तीसरी किस्त तीन साल बाद जब पौधे तैयार हो जाएंगे, तब दी जाएगी।

अनुदान की रकम सीधे किसान के बैंक खाते में जाएगी।

ये भी पढ़ें - इंटीग्रेटेड फार्मिंग से ही बढ़ेगी किसानों की आय : शिवराज सिंह चौहान

किसानों के लिए फायदे

एक बार बांस लगाने के बाद सालों तक बार-बार खर्च नहीं करना पड़ता।

बांस से फर्नीचर, घर बनाने, कागज, सजावटी सामान और कई तरह के उद्योग जुड़े हुए हैं।

इससे किसानों की कमाई लंबे समय तक होती रहेगी।

बांस को ‘हरा सोना’ कहा जाता है क्योंकि इसका बाजार हमेशा मजबूत रहता है।

आवेदन कैसे करें?

योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किसानों को लाभ मिलेगा।

कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह योजना किसानों की आमदनी बढ़ाने और उन्हें बाजार से जोड़ने के लिए शुरू की गई है। सरकार बांस की खेती के लिए हर जरूरी सहयोग देगी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बांस मिशन योजना की शुरुआत, बिहार के किसानों को मिलेगा 50% अनुदान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs