Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. पीएम मोदी द्वारा लॉन्च की गई CPRI शिमला की आलू की तीन नई किस्में, जानिए इनकी खूबियाँ
एग्री बुलेटिन

पीएम मोदी द्वारा लॉन्च की गई CPRI शिमला की आलू की तीन नई किस्में, जानिए इनकी खूबियाँ

केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (CPRI) शिमला की ओर से विकसित आलू की तीन नई किस्मों कुफरी चिपसोना-5, कुफरी भास्कर और कुफरी जामुनिया का रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान(

NP

Pooja Rai· Correspondent

14 अगस्त 2024· 3 min read

agriculture newsCPRI ShimlaICAR-CPRI
पीएम मोदी द्वारा लॉन्च की गई CPRI शिमला की आलू की तीन नई किस्में, जानिए इनकी खूबियाँ

पीएम मोदी द्वारा लॉन्च की गई CPRI शिमला की आलू की तीन नई किस्में, जानिए इनकी खूबियाँ

केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (CPRI) शिमला की ओर से विकसित आलू की तीन नई किस्मों कुफरी चिपसोना-5, कुफरी भास्कर और कुफरी जामुनिया का रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान(ICAR), नई दिल्ली में लांच किया।

दुनिया भर में आलू सबसे ज़्यादा खाये जाने वाला खाद्य आइटम है। भारत में इसकी खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। ICAR के तहत केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (CPRI), शिमला आलू से जुड़े सभी रिसर्च करता है। जैसे आलू की कौन सी किस्म किस तरह की मिट्टी के लिए दुरुस्त है, किस आलू की किस्म में कितना न्यूट्रीएंट है आदि। इसी क्रम में CPRI ने आलू की तीन नई किस्में कुफरी चिपसोना-5, कुफरी भास्कर और कुफरी जामुनिया विकसित की हैं।साल 2012-13 से इन किस्मों पर काम कर रहा था। यह किस्में प्रोसेसिंग, गर्मी प्रतिरोधी और पोषक तत्वों से भरपूर है।

CPRI ने इससे पहले चिपसोना-01, 02, 03 और 04 किस्में रिलीज की हैं। यह किस्में तैयार होने में 100 से 110 दिन लेती हैं जबकि चिपसोना-5 के तैयार होने की अवधि अधिकतम 90 दिन है। कुफरी-सूर्या और कुफरी-किरण सीरीज के बाद CPRI ने देश के गर्म इलाकों के लिए कुफरी भास्कर किस्म तैयार की है। सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक तापमान में भी यह किस्म तैयार हो सकती है। कर्नाटक, महाराष्ट्र, आध्रप्रदेश, तेलंगाना आदि गर्म इलाकों के लिए यह बेहद उपयोगी साबित होगी।
और अब कुफरी नीलकंठ के बाद CPRI ने कुफरी जामुनिया किस्म तैयार की है। यह किस्म पोषक तत्वों के अलावा एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है और इसमें कैंसर से लड़ने वाला कैरोटिन एंथोसाइनिन तत्व भी मौजूद है। कुफरी नीलकंठ की जहां बाहरी त्वचा बैंगनी थी वहीं कुफरी जामुनिया का गुदा भी बैंगनी है।

ये भी पढ़ें -PM मोदी ने जारी की गन्ने की 4 नई क़िस्में, जानिए इन गन्नों की ख़ासियत

ICAR-CPRI, भारत का सार्वजनिक रिसर्च इंस्टिट्यूट है जो शिमला, हिमाचल प्रदेश, भारत में स्थित है। यह भारत सरकार के कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के तहत एक स्वायत्त संस्थान है, वर्तमान में इसके निदेशक डॉ. ब्रजेश सिंह हैं। इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य आलू की किस्मों का विकास करना, आलू की खेती का विस्तार करना और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार उपयुक्त खेती की तकनीक विकसित करना है।

आलू की खेती में कई बार किसानों को अलग अलग तरह की मुश्किलें झेलनी पड़ती है और कई सारे सवाल भी आते हैं। किस जमीन पर आलू की कौन सी वैराइटी अच्छी है, आलू की पौध में लगने वाली बीमारियों से कैसे निपटना है? इन सारे सवालों के जवाब दिए हैं ICAR-CPRI Shimla के डायरेक्टर डॉक्टर ब्रजेश सिंह ने न्यूज पोटली को दिए इस इंटरव्यू में।

News Potli.
Clip & Share
“

— पीएम मोदी द्वारा लॉन्च की गई CPRI शिमला की आलू की तीन नई किस्में, जानिए इनकी खूबियाँ

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs