Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. 'पशु किसान क्रेडिट कार्ड' से पशुपालकों को कितनी मिलेगी आर्थिक मदद?
एग्री बुलेटिन

'पशु किसान क्रेडिट कार्ड' से पशुपालकों को कितनी मिलेगी आर्थिक मदद?

केंद्र सरकार ने देश में पशुपालन करने वाले किसानों के लिए 'पशु किसान क्रेडिट कार्ड' लॉन्च किया है. इसके ज़रिए पशुपालन करने वाले किसान बिज़नेस शुरू करने के लिए लोन ले सकते हैं. इस कार्ड की मदद से गाय, भ

NP

Pooja Rai· Correspondent

4 फ़रवरी 2025· 2 min read

dairy businesskheti kisaniNews Potli
'पशु किसान क्रेडिट कार्ड' से पशुपालकों को कितनी मिलेगी आर्थिक मदद?

'पशु किसान क्रेडिट कार्ड' से पशुपालकों को कितनी मिलेगी आर्थिक मदद?

केंद्र सरकार ने देश में पशुपालन करने वाले किसानों के लिए 'पशु किसान क्रेडिट कार्ड' लॉन्च किया है. इसके ज़रिए पशुपालन करने वाले किसान बिज़नेस शुरू करने के लिए लोन ले सकते हैं. इस कार्ड की मदद से गाय, भैंस, बकरी और मुर्गी के साथ-साथ मछली पालन के लिए भी किसान आर्थिक मदद ले सकते हैं. पहले इस कार्ड पर 3 लाख का लोन मिलता था, लेकिन उसे बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है. इस कार्ड पर 1.6 लाख रुपये के लोन के लिए किसी गारंटी की जरूरत नहीं होती है.

किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है. 'पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना' एक इसी तरह की एक योजना है, जिसके तहत लोन लेकर किसान गाय-भैंस की खरीद कर सकते हैं और अपने पशुपालन कारोबार के जरिए अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में 'किसान क्रेडिट कार्ड' की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी है. इस कार्ड की मदद से किसान प्रति भैंस 60,249 रुपये, प्रति गाय 40,783 रुपये, 720 रुपये प्रति मुर्गी और प्रति भेड़ या बकरी के लिए 4063 रुपये का लोन ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें - BUDGET पर क्या बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान?

ऐसे करें अप्लाई
पशु किसान क्रेडिट कार्ड धारक को सालाना 7% ब्याज दर पर बैंक से लोन मिलेगा. उधारकर्ताओं द्वारा 2 लाख रुपये तक के लोन का समय पर भुगतान करने पर प्रति वर्ष 3% का प्रोत्साहन दिया जाएगा. जल्द भुगतान करने वाले किसानों को 2 लाख रुपये तक की लोन राशि के लिए प्रभावी रूप से 4% प्रति वर्ष की दर से लोन मिलेगा. इस कार्ड के लिए अप्लाई करने के लिए आपको किसी बैंक से आवेदन करना होगा. इस फॉर्म को भरने के साथ ही आपको कुछ केवाईसी के साथ जमीन का कागज, आधार कार्ड, बैंक खाता जैसे कुछ कागजात जमा करने होंगे.

किन किसानों को मिलेगा ये कार्ड
जो किसान मछली पालन करना चाहते हैं और उनके पास टैंक, तालाब, रेसवे, पानी का खुला क्षेत्र और हैचरी हो. किसान के पास मछली पालन और उससे जुड़े काम का लाइसेंस होना चाहिए. इसमें सेल्फ हेल्प ग्रुप, मछली पालक किसान, महिला समूह आदि कार्ड बनाने के पात्र हैं. इसके अलावा वो किसान भी इसके पात्र हैं जो पोल्ट्री या डेयरी के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं.
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— 'पशु किसान क्रेडिट कार्ड' से पशुपालकों को कितनी मिलेगी आर्थिक मदद?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs