Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. पशुपालकों को भी मिलेगा Credit Card, ₹1 लाख तक ले सकेंगे इंटरेस्ट फ्री लोन, जल्द शुरू होगा आवेदन
कमाई की बात

पशुपालकों को भी मिलेगा Credit Card, ₹1 लाख तक ले सकेंगे इंटरेस्ट फ्री लोन, जल्द शुरू होगा आवेदन

किसानों और पशुपालकों की जरूरतों का देखते हुए राजस्थान सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है।राजस्थान सरकार ने गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना (Gopal Credit Card Scheme) शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना का फायदा

NP

Pooja Rai· Correspondent

27 जुलाई 2024· 3 min read

animal husbandarybhajan lal sharmaGopal Credit Card Scheme
पशुपालकों को भी मिलेगा Credit Card, ₹1 लाख तक ले सकेंगे इंटरेस्ट फ्री लोन, जल्द शुरू होगा आवेदन

पशुपालकों को भी मिलेगा Credit Card, ₹1 लाख तक ले सकेंगे इंटरेस्ट फ्री लोन, जल्द शुरू होगा आवेदन

किसानों और पशुपालकों की जरूरतों का देखते हुए राजस्थान सरकार(Rajasthan government) ने एक बड़ा फैसला किया है।राजस्थान सरकार ने गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना (Gopal Credit Card Scheme) शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना का फायदा सीधे तौर पर गाय-भैंस पालकों को मिलेगा।योजना के पहले चरण में लगभग 5 लाख गोपालक परिवारों को 1 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त शॉर्ट टर्म लोन दिए जाएंगे।

राजस्थान सरकार राज्य में रोज़गार के अवसर देने और किसानों की आय बढ़ाने के क्रम में गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत करने जा रही है, इससे ना केवल राज्य में बेरोज़गारी दूर होगी बल्कि देश के दूध उत्पादन में राज्य का योगदान भी बढ़ेगा।
आपको बता दें कि राजस्थान की उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी में फरवरी में पेश अंतरिम बजट में गोपाल क्रेडिट कार्ड स्कीम शुरू करने की घोषणा थी। जिसके तहत 5 लाख गोपालकों को ब्याज मुक्त लोन देने की बात कही गयी थी। इस स्कीम के ज़रिए गोपालक को उपकरण खरीदने के लिए 1 लाख रुपये तक का शॉर्ट टर्म लोन मिलेगा। इस पैसे से पशुपालक डेयरी शुरू करने के लिए ज़रूरी चीजों की व्यवस्था कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जल्द ही इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

ये भी पढ़ें -मशरूम की खेती से होगी तगड़ी कमाई, सरकार भी देगी 90 फीसदी तक सब्सिडी, लाभ लेने के लिए ऐसे करें आवेदन

किसानों के लिए क्या कर रही है सरकार?
भजन लाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनने के 2 महीने के भीतर ही सरकार ने किसानों के आय बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के समान मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की। जिसके तहत किसानों को हर वर्ष 2,000 रुपये मिलेगा मतलब प्रदेश के किसानों को साल में कुल 8000 मिलेगा 6000 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को जोड़ लिया जाए तो। इसके लिए बजट में 1400 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

राज्य में किसानों की अल्पकालीन जरूरतों के लिए इस वित्तीय वर्ष में 23,000 करोड़ रुपये के फसली लोन वितरण और 5 लाख नये सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार के मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ये जानकारी दी है कि 24 जुलाई, 2024 तक 24 लाख किसानों को अल्पकालीन फसली लोन का वितरण भी किया जा चुका है।

और सहकारी बैंकों द्वारा दिए जाने वाले लॉन्ग टर्म लोन का दायरा बढ़ाते हुए गत वर्ष में वितरित 50 करोड़ रुपये के लोन को दोगुना कर 100 करोड़ रुपये का लोन दिया जाएगा। इसके साथ ही, समय पर लोन चुकाने वाले काश्तकारों को मिलने वाले 5 फीसदी ब्याज अनुदान को 2 फीसदी बढ़ाकर 7 फीसदी किया गया।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— पशुपालकों को भी मिलेगा Credit Card, ₹1 लाख तक ले सकेंगे इंटरेस्ट फ्री लोन, जल्द शुरू होगा आवेदन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

कंटोला की खेती कब और कैसे करें? जानिए किसान से....
कमाई की बात

कंटोला की खेती कब और कैसे करें? जानिए किसान से....

औषधीय गुणों से भरपूर ककोड़ा जिसे कंटोला या जंगली करेला भी कहा जाता है। इसकी सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। मानसून के मौसम में आप इस सब्जी को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। पोषक तत्वों से भर

Pooja Rai·4 जून 2025·2 min
ऐसे करें स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती, होगा अच्छा मुनाफा
कमाई की बात

ऐसे करें स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती, होगा अच्छा मुनाफा

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के युवा किसान अभय वर्मा एक बीघे में स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती करते हैं। जिससे वो लगभग तीन लाख रुपये की कमाई करते हैं। खेती मुनाफे का सौदा है, बशर्ते उसे सही तकन

Jalish·5 मई 2025·3 min
किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?
कमाई की बात

किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?

डिजिटल कृषि मिशन के तहत देशभर में किसानों का Farmer ID कार्ड बनाया जा रहा है। फार्मर ID एग्री स्टैक प्लेटफॉर्म का एक जरूरी हिस्सा है। farmer id का मतलब है कि, हर किसान की एक खास पहचान (ID) बनाई जाएगी

Jalish·26 अप्रैल 2025·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs