Skip to content
News Potli
एग्री बुलेटिन

परवल की खेती में Hand Pollination trick, सहफसली खेती से लाखों में कमाई कर रहा किसान

Hand Pollination ऐसी तकनीक है, जिसके जरिए किसान फूलों का खुद से परागड़ कराते हैं। इस विधि से उत्पादन बढ़िया होता है। लखीमपुर खीरी: गोला तहसील के बंगाली कॉलोनी में रहने वाले किसान गौतम चंद्र बाइन लीज़

NP

Jalish· Correspondent

6 मई 2025· 2 min read

परवल की खेती में Hand Pollination trick, सहफसली खेती से लाखों में कमाई कर रहा किसान

परवल की खेती में Hand Pollination trick, सहफसली खेती से लाखों में कमाई कर रहा किसान

Hand Pollination ऐसी तकनीक है, जिसके जरिए किसान फूलों का खुद से परागड़ कराते हैं। इस विधि से उत्पादन बढ़िया होता है।

लखीमपुर खीरी: गोला तहसील के बंगाली कॉलोनी में रहने वाले किसान गौतम चंद्र बाइन लीज़ पर जमीन लेकर मौसमी सब्जियों की खेती करते हैं। वो परवल, कुंदरू, बैगन, अरवी, गोभी, मिर्च समेत कई दूसरी सब्जियां उगाते हैं। इस खेती से वो सालाना करीब 5 लाख रुपये की कमाई करते हैं। उनकी खेती का सबसे खास तरीका है Hand Pollination, वो नर और मादा फूलों का खुद से परागण कराते हैं। उनका मानना है कि, इस तरह से फल सूखता नहीं है। जिससे पैदावार अच्छी मिलती है। अगर आपकी सब्जी की पैदावार एक बीघा में 1-2 क्विंटल है, तो इस hand pollination के जरिए पैदावार 3-4 क्विंटल तक हो सकती है। गौतम चंद्र कहते हैं कि, सुबह जब वो खेत आते हैं तो देखते हैं, जो फूल खिल रहा है, उसे टच करा देते हैं। मतलब परागण करा देते हैं।

इसके साथ ही गौतम चंद्र परवल और कुंदरू की सहफसली खेती भी करते हैं। खेती में वो मचान तकनीक का भी इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने अपने खेत में बांस के सहारे मचान तैयार कर रखा है। वो रेज्ड बेड बनाकर खेती करते हैं। उन्होंने 4-4 फीट पर बेड बनाकर रखा है और बीच के हिस्से को सिंचाई के लिए छोड़ा हुआ है। इस साल से उन्होंने मल्चिंग का इस्तेमाल भी शुरू कर दिया है।

गौतम बताते हैं कि, बंगाली कॉलोनी में ज्यादातर लोग सब्जियों की खेती ही करते हैं। सब अपने-अपने तरीके से खेती करते हैं। उनका अपना तरीका है। वो बताते हैं, खेती मुनाफे का सौदा है बशर्ते उसे सही तरीके से किया जाए। क्या है खेती का उनका मॉडल? जानने के लिए पूरा वीडियो देखिए

NP

About the Author

Jalish

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min