Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. पंजाब के किसानों को केंद्र सरकार का भरोसा, हरसंभव मदद मिलेगी: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
एग्री बुलेटिन

पंजाब के किसानों को केंद्र सरकार का भरोसा, हरसंभव मदद मिलेगी: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में खरीफ बुवाई और बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि केंद्र सरकार हरसंभव मदद करेगी।

NP

Pooja Rai· Correspondent

1 सितंबर 2025· 2 min read

agricultureagriculture newskheti kisani
पंजाब के किसानों को केंद्र सरकार का भरोसा, हरसंभव मदद मिलेगी: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

पंजाब के किसानों को केंद्र सरकार का भरोसा, हरसंभव मदद मिलेगी: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में खरीफ बुवाई और बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि केंद्र सरकार हरसंभव मदद करेगी। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि वे जल्द ही पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर किसानों से मिलेंगे। बैठक में यह भी बताया गया कि इस साल बुवाई का क्षेत्र बढ़ा है और आलू, प्याज, टमाटर जैसी सब्जियों का उत्पादन बेहतर है। चौहान ने अधिकारियों को किसानों को बागवानी और इंटीग्रेटेड फार्मिंग की ओर प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए, ताकि कम लागत में अधिक लाभ कमाया जा सके और कृषि का समग्र विकास हो।

दिल्ली में हुई एक अहम बैठक में केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बाढ़ और भारी बारिश से जूझ रहे पंजाब के किसानों को परेशान होने की कोई ज़रूरत नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार किसानों की हरसंभव मदद करेगी और खुद भी जल्द पंजाब जाकर किसानों से मिलेंगे।

बैठक में चौहान ने देशभर में हो रही बारिश, खरीफ फसलों की बुवाई और बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। इसमें विशेष रूप से पंजाब की स्थिति पर चर्चा हुई, जहां कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ से किसानों को नुकसान हुआ है।

सरकार किसानों के साथ
बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “पंजाब के किसान भाई-बहन बिल्कुल चिंता न करें। सरकार इस मुश्किल समय में आपके साथ खड़ी है।”

ये भी पढ़ें - धान से लेकर कपास तक… फसलों को नुकसान से बचाने के उपाय

फसल बुवाई में बढ़ोतरी
अधिकारियों ने बताया कि इस साल बुवाई का क्षेत्र पिछले साल से ज्यादा है। आलू, प्याज और टमाटर जैसी सब्जियों की स्थिति भी अच्छी है। कई राज्यों में औसत से ज्यादा बारिश होने से जलाशय भर गए हैं और खरीफ फसलों के लिए माहौल अनुकूल है।

किसानों को नई खेती अपनाने की सलाह
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ-साथ बागवानी और इंटीग्रेटेड फार्मिंग (समेकित खेती) की ओर भी बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि खेती के नए मॉडल अपनाकर किसान कम लागत में ज्यादा फायदा कमा सकते हैं और पूरे कृषि क्षेत्र का विकास हो सकता है।

News Potli.
Clip & Share
“

— पंजाब के किसानों को केंद्र सरकार का भरोसा, हरसंभव मदद मिलेगी: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs