Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. नासिक में बनेगा राष्ट्रीय प्याज भवन, बीज से लेकर बिक्री तक मिलेगी पूरी मदद
एग्री बुलेटिन

नासिक में बनेगा राष्ट्रीय प्याज भवन, बीज से लेकर बिक्री तक मिलेगी पूरी मदद

महाराष्ट्र के नासिक में राष्ट्रीय प्याज भवन बनाया जाएगा, जिससे प्याज की खेती, कीमत नियंत्रण और बिक्री से जुड़े फैसले किसानों के हाथ में होंगे। इस परियोजना से बिचौलियों की भूमिका घटेगी, पारदर्शिता बढ़े

NP

Pooja Rai· Correspondent

17 दिसंबर 2025· 3 min read

agriculture newskheti kisanimaharashtra
नासिक में बनेगा राष्ट्रीय प्याज भवन, बीज से लेकर बिक्री तक मिलेगी पूरी मदद

नासिक में बनेगा राष्ट्रीय प्याज भवन, बीज से लेकर बिक्री तक मिलेगी पूरी मदद

महाराष्ट्र के नासिक में राष्ट्रीय प्याज भवन बनाया जाएगा, जिससे प्याज की खेती, कीमत नियंत्रण और बिक्री से जुड़े फैसले किसानों के हाथ में होंगे। इस परियोजना से बिचौलियों की भूमिका घटेगी, पारदर्शिता बढ़ेगी और किसानों को स्थायी व बेहतर आमदनी का रास्ता मिलेगा।

महाराष्ट्र के नासिक में मौजूद महाराष्ट्र स्टेट प्याज प्रोड्यूसर फार्मर्स ऑर्गनाइजेशन (MSOPFO) ने एक बड़े और अहम प्रोजेक्ट की घोषणा की है। संगठन ने राष्ट्रीय प्याज भवन बनाने का फैसला लिया है। इसका मकसद प्याज की कीमतों को संतुलित रखना, बाजार पर नजर रखना और किसानों को खेती से लेकर बिक्री तक पूरी मदद देना है।

मीडिया से बात करते हुए संगठन के प्रेसिडेंट भारत दिघोले ने बताया कि अब तक प्याज से जुड़े बड़े फैसले—जैसे आयात-निर्यात, एक्सपोर्ट बैन, बफर स्टॉक और कीमत नियंत्रण—बिना किसानों की राय के लिए जाते रहे हैं। इसका नुकसान सीधे किसानों को उठाना पड़ा। लेकिन राष्ट्रीय प्याज भवन बनने के बाद ये फैसले किसानों की भागीदारी और उनके हित में लिए जाएंगे। इससे प्याज की खेती एक सुरक्षित और स्थायी आमदनी का जरिया बनेगी।

सिन्नर में बनेगा पहला चरण, लागत करीब 5 करोड़
बिजनेस लाइन की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय प्याज भवन की शुरुआत नासिक जिले के सिन्नर तालुका के जयगांव में की जाएगी। इसके लिए दो एकड़ जमीन तय की गई है। पहले चरण की अनुमानित लागत करीब 5 करोड़ रुपये होगी, जिसे किसान खुद मिलकर जुटाएंगे। आगे चलकर जरूरत के हिसाब से इस प्रोजेक्ट का विस्तार भी किया जाएगा।

बीज से लेकर फसल तक होगी वैज्ञानिक निगरानी
इस भवन के जरिए प्याज के बीज पर रिसर्च, क्वालिटी कंट्रोल, नर्सरी मैनेजमेंट और वैज्ञानिक तरीके से खाद व कीटनाशकों के इस्तेमाल की योजना बनाई जाएगी। साथ ही लागत घटाने के लिए किसानों के लिए एकसाथ खरीद की व्यवस्था होगी और पूरी फसल की निगरानी भी की जाएगी, ताकि किसान कम खर्च में बेहतर उत्पादन कर सकें।

ये भी पढ़ें - मखाना को मिलेगा मिशन मोड सपोर्ट: 6 साल में 476 करोड़ से बदलेगा भारत का मखाना सेक्टर

बिचौलियों से मुक्ति, सीधे बिक्री की व्यवस्था
प्याज की बिक्री को पारदर्शी बनाने के लिए एक डायरेक्ट सेल्स चेन तैयार की जाएगी। इससे किसान सीधे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से जुड़ सकेंगे। इससे बिचौलियों की भूमिका कम होगी, किसानों को बेहतर दाम मिलेगा और ग्राहकों को भी स्थिर कीमत पर प्याज उपलब्ध होगा।

टेस्टिंग लैब और आधुनिक सुविधाएं भी होंगी
राष्ट्रीय प्याज भवन में किसानों, व्यापारियों, एक्सपोर्टर्स और अधिकारियों के लिए ठहरने और खाने की सुविधा होगी। इसके अलावा मीटिंग हॉल, इंटरनेट, कंप्यूटर और एक आधुनिक प्याज टेस्टिंग लैब भी बनाई जाएगी, जिससे गुणवत्ता जांच और व्यापार दोनों आसान होंगे। मतलब राष्ट्रीय प्याज भवन किसानों को मजबूत बनाने और प्याज की खेती को फायदे का सौदा बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— नासिक में बनेगा राष्ट्रीय प्याज भवन, बीज से लेकर बिक्री तक मिलेगी पूरी मदद

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs