Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. धान की नर्सरी तैयार करने का उन्नत तरीका क्या है? IARI ने जारी की एडवाइजरी
एग्री बुलेटिन

धान की नर्सरी तैयार करने का उन्नत तरीका क्या है? IARI ने जारी की एडवाइजरी

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान यानी IARI ने किसानों के लिए मौसम आधारित कृषि सलाह जारी की है। एडवाइजरी में धान की नर्सरी तैयार करने से लेकर धान की उन्नत किस्मों के अलावा दलहनी फसलों की बुवाई का के बारे म

NP

Pooja Rai· Correspondent

4 जून 2025· 3 min read

advisioryagriculture newsICAR -IARI
धान की नर्सरी तैयार करने का उन्नत तरीका क्या है? IARI ने जारी की एडवाइजरी

धान की नर्सरी तैयार करने का उन्नत तरीका क्या है? IARI ने जारी की एडवाइजरी

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान यानी IARI ने किसानों के लिए मौसम आधारित कृषि सलाह जारी की है। एडवाइजरी में धान की नर्सरी तैयार करने से लेकर धान की उन्नत किस्मों के अलावा दलहनी फसलों की बुवाई की भी जानकारी दी गई है। कृषि वैज्ञानिकों ने मौसम को देखते किसानों को धान की नर्सरी तैयारी करने की सलाह दी है। एक हैक्टेयर में धान की रोपाई के लिए किसानों को लगभग 800 से 1000 वर्ग मीटर में पौध तैयार करनी चाहिए। नर्सरी के लिए खेत में 1.25 से 1.5 मीटर चौडी क्यारियां बनाएं।

IARI ने किसानों को सलाह दी है कि नर्सरी के लिए बीजों की बुवाई से पहले 5 किलो बीजों को बावस्टिन की 10 से 12 ग्राम मात्रा और 1 ग्राम स्ट्रैप्टोसाइक्लिन को 10 लीटर पानी में घोल लें। इस घोल में पांच किलों बीजों को 12 से 15 घंटों के डाल दें। 15 घंटे के बाद बीजों को छायादार स्थान में 24 से 36 घंटों के लिए ढककर रखें। इस दौरान पानी का हल्का-हल्का छिडकाव करते रहें। बीज में अंकुरण होने पर पौधशाला में छिड़काव कर दें।

इन किस्मों की करें बुवाई
कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, पूसा बासमती 1985, पूसा बासमती 1979, पूसा बासमती 1692, पूसा बासमती 1509, पूसा बासमती 1885, पूसा बासमती 1847, पूसा बासमती 1637, पूसा 44, पूसा 1718, पूसा सुगंध 5, पूसा सुगंध 4 (पूसा 1121), पंत धान 4 और पंत धान 10 को अधिक उपज देने वाली धान की किस्में हैं।

ये भी पढ़ें - IFFCO की सफाई…छापेमारी के दौरान मिला कोई भी उत्पाद हमारा नहीं, किसान भरोसा रखें

इस हफ्ते करें अरहर की बुवाई
कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को इस हफ्ते अरहर की बुवाई करने की भी सलाह दी है। बीजों के अच्छे अंकुरण के लिए बुवाई के दौरान किसान खेत में नमी सुनिश्चित करें। बुवाई से पहले बीजों का उपचार कर लें। बीज उपचार से फसल के उत्पादन में बढ़ोतरी होती है। अरहर की उपयुक्त किस्मों में पूसा अरहर-16, पूसा 2001, पूसा 2002, पूसा 991, पूसा 992, हैं।

मूंग और उड़द की बुवाई के लिए रखें इन बातों का ध्यान
मूंग और उड़द की बुवाई से पहले अच्छे अंकुरण के लिए खेत में अच्छी नमी होनी चाहिए। कृषि वैज्ञानिकों ने एडवाइजरी में मूंग के लिए पूसा-1431, पूसा-1641, पूसा विशाल, पूसा-5931, एस एम एल-668, सम्राट का नाम शामिल किया है। इसी तरह उड़द की टाईप-9, टी-31, टी-39 का नाम सलाह में दर्ज है। बुवाई से पहले किसान बीजों को राईजोबीयम और फास्फोरस सोलूबलाईजिंग बेक्टीरिया से उपचारित कर सकते हैं।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— धान की नर्सरी तैयार करने का उन्नत तरीका क्या है? IARI ने जारी की एडवाइजरी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs