Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. देशभर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर, उत्तर भारत में अगले कई दिन शीतलहर का अलर्ट
मौसम-बेमौसम

देशभर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर, उत्तर भारत में अगले कई दिन शीतलहर का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा जारी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर, कोहरा और गिरते तापमान का असर रहेगा, जिससे जनजीवन, यातायात और खेती प्रभावित हो सक

NP

Pooja Rai· Correspondent

3 जनवरी 2026· 3 min read

cold wave alertsfrost and cold waveskheti kisani
देशभर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर, उत्तर भारत में अगले कई दिन शीतलहर का अलर्ट

देशभर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर, उत्तर भारत में अगले कई दिन शीतलहर का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा जारी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर, कोहरा और गिरते तापमान का असर रहेगा, जिससे जनजीवन, यातायात और खेती प्रभावित हो सकती है। किसानों को फसलों को ठंड व पाले से बचाने और पशुपालकों को पशुओं की विशेष देखभाल की सलाह दी गई है।

पिछले कई दिनों से देश के बहुत सारे हिस्सों में तेज ठंड और घना कोहरा देखने को मिल रहा है। कोहरे की वजह से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है और सड़क, रेल व हवाई यातायात भी प्रभावित हो रहा है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि उत्तर भारत समेत देश के बड़े हिस्से में अगले कई दिनों तक ठंड, शीतलहर और घने कोहरे का असर बना रहेगा।

इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में अगले 5 से 7 दिनों तक घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत में भी 4 से 5 दिन तक कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।
हिमाचल प्रदेश में 3 और 4 जनवरी को शीतलहर का अलर्ट है, जबकि हरियाणा-चंडीगढ़ में 3 से 6 जनवरी और पंजाब में 4 से 6 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। बिहार में 4 और 5 जनवरी को ‘कोल्ड डे’ की चेतावनी दी गई है। उत्तराखंड और मेघालय में पाले की भी आशंका जताई गई है।

तापमान में और गिरावट
उत्तर-पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके बाद तापमान लगभग स्थिर रहने का अनुमान है। पूर्वी भारत में पहले हल्की बढ़ोतरी और फिर 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। हाल ही में हरियाणा के नारनौल में सबसे कम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है।

ये भी पढ़ें - खाद सब्सिडी होगी पूरी तरह डिजिटल, ई-बिल सिस्टम लॉन्च

दिल्ली-एनसीआर का हाल
दिल्ली-एनसीआर में 5 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा रहेगा। 3 और 4 जनवरी की सुबह कुछ जगहों पर दृश्यता काफी कम हो सकती है। न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री और अधिकतम 17 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

तमिलनाडु में भारी बारिश
उत्तर भारत में ठंड और कोहरा छाया हुआ है, वहीं दक्षिण भारत में कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। तमिलनाडु में कई जगह भारी बारिश दर्ज की गई है, जबकि केरल में भी कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई है। अंडमान-निकोबार में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।

किसानों और पशुपालकों के लिए सलाह
इस मौसम में रबी फसलों को ठंड और पाले से नुकसान हो सकता है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि गेहूं, सरसों और सब्जियों में शाम के समय हल्की सिंचाई करें। सब्जियों की नर्सरी और छोटे पौधों को पुआल या पॉलीथीन से ढककर रखें। पशुपालकों को सलाह दी गई है कि पशुओं को ठंड से बचाएं और रात में खुले में न बांधें।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— देशभर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर, उत्तर भारत में अगले कई दिन शीतलहर का अलर्ट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम-बेमौसम

उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तर भारत में 27- 28 जनवरी को एक तेज पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश, तेज हवा और ठंड बढ़ने की संभावना है। कोहरा और शीतलहर

Pooja Rai·27 जन॰ 2026·2 min
IMD Alert: उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में भारी बारिश
मौसम-बेमौसम

IMD Alert: उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में भारी बारिश

भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम चुनौतीपूर्ण बना रहेगा। उत्तर, मध्य और पूर्वी राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर का असर दिखेगा, जबकि दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

Pooja Rai·7 जन॰ 2026·3 min
दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान 'दितवाह' का खतरा बढ़ा
मौसम-बेमौसम

दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान 'दितवाह' का खतरा बढ़ा

चक्रवाती तूफान दित्‍वा दक्षिण भारत के तटीय राज्यों के करीब पहुंच रहा है, जिससे तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश, तेज हवाएं और समुद्र में ऊंची लहरों का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभा

Pooja Rai·29 नव॰ 2025·3 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs