Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. दूध उत्पादों से हटेंगे A1-A2 के टैग्स, FSSAI ने कहा- ग्राहकों को भ्रम में डालना बंद करिए
एग्री बुलेटिन

दूध उत्पादों से हटेंगे A1-A2 के टैग्स, FSSAI ने कहा- ग्राहकों को भ्रम में डालना बंद करिए

FSSAI ने सारी डेरी प्रोडक्ट्स बनाने वाली कम्पनीज को ये निर्देश दिया है कि वे अपने प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग से A1 और A2 के लेवल्स हटा दे. FSSAI ने कहा कि ऐसा करना ग्राहकों के बीच भ्रम फैलाने का हथकंडा है

NP

Rohit· Correspondent

24 अगस्त 2024· 2 min read

agriculture newsNews Potli
दूध उत्पादों से हटेंगे A1-A2 के टैग्स, FSSAI ने कहा- ग्राहकों को भ्रम में डालना बंद करिए

दूध उत्पादों से हटेंगे A1-A2 के टैग्स, FSSAI ने कहा- ग्राहकों को भ्रम में डालना बंद करिए

FSSAI ने सारी डेरी प्रोडक्ट्स बनाने वाली कम्पनीज को ये निर्देश दिया है कि वे अपने प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग से A1 और A2 के लेवल्स हटा दे. FSSAI ने कहा कि ऐसा करना ग्राहकों के बीच भ्रम फैलाने का हथकंडा है. पराग मिल्क फूड्स के अध्यक्ष ने भी FSSAI के इस फैसले का स्वागत किया. कल यानी गुरुवार को जारी किये एक आदेश में FSSAI ने कहा कि इस तरह के टैग्स खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के बिल्कुल खिलाफ हैं. FSSAI ने कम्पनीज को ऐसा करने के लिए 6 महीने का वक्त दिया है.

क्या है A1 और A2 का अंतर?

FSSAI कहता है कि ए1 और ए2 दूध के बीच का अंतर उनमें पाया जाने वाला प्रोटीन है. ये अंतर दूध में बीटा-कैसिइन प्रोटीन स्ट्रक्चर पर डिपेंड करता है जो गायों की नस्ल के अनुसार अलग-अलग हो सकता है.

क्या है आदेश में?

FSSAI ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्मों को भी अपने प्रोडक्ट्स और वेबसाइट्स से ऐसे सारे दावों को हटाने का आदेश दिया है जो किसी तौर पर भी प्रोडक्ट्स को ए 1 और ए 2 की श्रेणी में बांटे. FSSAI ने अपने बयान में कहा

“एफएसएसएआई के संज्ञान में यह आया है कि कई एफबीओ एफएसएसएआई लाइसेंस संख्या के तहत ए1 और ए2 के नाम पर दूध और दूध उत्पादों जैसे घी, मक्खन, दही आदि की बिक्री कर रहे हैं.दूध वसा उत्पादों पर किसी भी ए2 दावे का उपयोग भ्रामक है और खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम, 2006 के तहत निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप नहीं है। इसलिए ये सारे टैग्स उत्पादों से हटाए जाएं. संबंधित एफबीओ इस निर्देश के जारी होने की तारीख से इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। एफबीओ को इस निर्देश को जारी करने की तारीख से छह महीने के भीतर उपलब्ध पहले छप चुके लेबल को खत्म करने की अनुमति है लेकिन किसी भी एफबीओ को कोई और विस्तार या समयसीमा नहीं दी जाएगी.”

पराग मिल्क फूड्स के चेयरमैन देवेंद्र शाह ने आदेश का स्वागत करते हुए एफएसएसएआई के फैसले का समर्थन किया. उन्होंने कहा "ए1 और ए2 मार्केटिंग के जाल के तहत बनाई गई श्रेणियाँ हैं. ये बहुत जरूरी है कि हम ऐसे सारे दावो को खत्म करें जो ग्राहकों के लिए ठगी का एक जाल बनाते हैं.”

News Potli.
Clip & Share
“

— दूध उत्पादों से हटेंगे A1-A2 के टैग्स, FSSAI ने कहा- ग्राहकों को भ्रम में डालना बंद करिए

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Rohit

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs