Skip to content
News Potli
कमाई की बात

दलहन उत्‍पादन में आत्मनर्भिर बनने के ल‍िए केंद्र सरकार का Master plan, कृष‍ि मंत्री का बड़ा फैसला

केंद्र सरकार दालों का आयात कम करने और दलहन उत्‍पादन में आत्‍मन‍िर्भर बनने के ल‍िए इन फसलों का 100 फीसदी खरीद करने का फैसला ल‍िया है। शुक्रवार को राज्‍यों के कृष‍ि मंत्र‍ियों के साथ हुई बैठक के दौरान क

NP

Pooja Rai· Correspondent

22 जून 2024· 3 min read

दलहन उत्‍पादन में आत्मनर्भिर बनने के ल‍िए केंद्र सरकार का Master plan, कृष‍ि मंत्री का बड़ा फैसला

दलहन उत्‍पादन में आत्मनर्भिर बनने के ल‍िए केंद्र सरकार का Master plan, कृष‍ि मंत्री का बड़ा फैसला

केंद्र सरकार दालों का आयात कम करने और दलहन उत्‍पादन में आत्‍मन‍िर्भर बनने के ल‍िए इन फसलों का 100 फीसदी खरीद करने का फैसला ल‍िया है। शुक्रवार को राज्‍यों के कृष‍ि मंत्र‍ियों के साथ हुई बैठक के दौरान कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा क‍ि केंद्र सरकार फसल विविधीकरण (Crop Diversification) सुनिश्चित करने और दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर मसूर, उड़द और तुअर की 100 फीसदी खरीद करेगी। वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्‍होंने राज्यों से आग्रह किया गया कि वे केंद्र के साथ मिलकर काम करें ताकि भारत न केवल खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बने बल्कि विश्व का खाद्यान्न भंडार भी बने।

देश में दालों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता को देखते हुए यह बैठक बुलाई गई थी, ताकि आयात को कम किया जा सके। बैठक में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, बिहार, तेलंगाना जैसे प्रमुख दाल उत्पादक राज्यों के कृषि मंत्री मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि किसानों के लिए नेशनल एग्रीकल्चर कॉऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (NAFED) और भारतीय नेशनल को-ऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन (NCCF) के माध्यम से ई-समृद्धि पोर्टल शुरू किया गया है। जो किसान इस पोर्टल पर रजिस्टर्ड होंगे सरकार उन किसानों से MSP पर इन दालों की ख़रीद करेगी। राज्यों से भी उन्होंने आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक किसानों को इस पोर्टल पर रजिस्टर करें जिससे वे इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

2027 तक आत्मनिर्भरता का लक्ष्य

केंद्रीय कृषि मंत्री ने आगे कहा कि देश मसूर, उड़द और तुअर फसलों के उत्पादन में आत्मनिर्भर नहीं है और 2027 तक आत्मनिर्भरता हासिल करने का लक्ष्य है।केंद्रीय मंत्री ने 2015-16 से दालों के उत्पादन में 50 फीसदी की बढ़ोतरी करने के लिए राज्यों के प्रयासों की सराहना की, लेकिन प्रति हेक्टेयर उपज बढ़ाने और किसानों को दालों की खेती के लिए प्रेरित करने के लिए और अधिक प्रयास करने की बात कही। उन्होंने इस बात की तारीफ की कि देश ने मूंग और चना में आत्मनिर्भरता हासिल की है और कहा कि देश का पिछले 10 सालों के दौरान इंपोर्ट पर निर्भरता 30 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी हो गई है।

आदर्श दलहन ग्राम योजना
आगे उन्होंने खरीफ सीजन से शुरू की जा रही नई आदर्श दलहन ग्राम योजना की जानकारी दी और राज्य सरकारों से कहा कि वे चावल की फसल कटने के बाद दालों के लिए उपलब्ध परती भूमि का उपयोग करें। और उन्होंने राज्य सरकारों से तुअर की अंतर-फसल को भी जोरदार तरीके से अपनाने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों को एक-दूसरे के साथ अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना चाहिए।

उन्होंने सांसदों, विधायकों जैसे निर्वाचित प्रतिनिधियों को कृषि विज्ञान केंद्र(KVK) में सक्रिय रहने की सलाह दी।

मिट्टी की उर्वरता ज़रूरी

उन्होंने फसल विविधीकरण की आवश्यकता तथा मिट्टी की उर्वरता को बहाल करने की आवश्यकता के बारे में बात की। कहा कि उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसानों गुणवत्तापूर्ण इनपुट जैसे कि अच्छी गुणवत्ता वाले बीज ज़रूरी है और बताया कि अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों की उपलब्धता के लिए भारत सरकार ने 150 दलहन बीज हब खोले हैं तथा कम उत्पादकता वाले जिलों में ICAR द्वारा क्लस्टर फ्रंट लाइन प्रदर्शन (CFLD) दिए जा रहे हैं।

उन्होंने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का मुकाबला करने के लिए जलवायु अनुकूल किस्मों तथा कम अवधि वाली किस्मों को विकसित करने की बात कही।और राज्य सरकारों से अनुरोध किया कि वे राज्य बीज निगमों को मजबूत करके अपने बीज वितरण प्रणालियों को मजबूत करें।

ये भी देखें-

NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

कंटोला की खेती कब और कैसे करें? जानिए किसान से....
कमाई की बात

कंटोला की खेती कब और कैसे करें? जानिए किसान से....

औषधीय गुणों से भरपूर ककोड़ा जिसे कंटोला या जंगली करेला भी कहा जाता है। इसकी सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। मानसून के मौसम में आप इस सब्जी को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। पोषक तत्वों से भर

Pooja Rai·4 जून 2025·2 min
ऐसे करें स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती, होगा अच्छा मुनाफा
कमाई की बात

ऐसे करें स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती, होगा अच्छा मुनाफा

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के युवा किसान अभय वर्मा एक बीघे में स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती करते हैं। जिससे वो लगभग तीन लाख रुपये की कमाई करते हैं। खेती मुनाफे का सौदा है, बशर्ते उसे सही तकन

Jalish·5 मई 2025·3 min
किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?
कमाई की बात

किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?

डिजिटल कृषि मिशन के तहत देशभर में किसानों का Farmer ID कार्ड बनाया जा रहा है। फार्मर ID एग्री स्टैक प्लेटफॉर्म का एक जरूरी हिस्सा है। farmer id का मतलब है कि, हर किसान की एक खास पहचान (ID) बनाई जाएगी

Jalish·26 अप्रैल 2025·2 min