Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ से बढ़ेगी देश की दाल उत्पादन क्षमता
एग्री बुलेटिन

‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ से बढ़ेगी देश की दाल उत्पादन क्षमता

प्रधानमंत्री मोदी 11 अक्टूबर को ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ की शुरुआत करेंगे। इसका लक्ष्य तुअर, उड़द और मसूर जैसी दालों का उत्पादन बढ़ाकर देश को आत्मनिर्भर बनाना है। योजना में किसानों से MSP पर 100% खरीद

NP

Pooja Rai· Correspondent

10 अक्टूबर 2025· 2 min read

agricultureagriculture newskheti kisani
‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ से बढ़ेगी देश की दाल उत्पादन क्षमता

‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ से बढ़ेगी देश की दाल उत्पादन क्षमता

प्रधानमंत्री मोदी 11 अक्टूबर को ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ की शुरुआत करेंगे। इसका लक्ष्य तुअर, उड़द और मसूर जैसी दालों का उत्पादन बढ़ाकर देश को आत्मनिर्भर बनाना है। योजना में किसानों से MSP पर 100% खरीद, क्षेत्रफल विस्तार और उत्पादकता बढ़ाने के उपाय शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ की भी शुरुआत करेंगे। इसका उद्देश्य भारत को दाल उत्पादन में पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाना है।

दलहन की बुवाई का क्षेत्रफल 275 लाख हेक्टेयर पहुँचा
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि वर्तमान में देश में दलहन की बुवाई का क्षेत्रफल 275 लाख हेक्टेयर है, जिसे 2030-31 तक 310 लाख हेक्टेयर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी तरह उत्पादन को 242 लाख टन से बढ़ाकर 350 लाख टन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - ई-नाम में शामिल हुईं 9 नई कृषि वस्तुएं, अब कुल 247 उत्पादों का ऑनलाइन व्यापार संभव

मिशन के तहत ये किया जाएगा
मिशन के तहत किसानों को 126 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज और 88 लाख मुफ्त ‘मिनी किट्स’ बांटे जाएंगे। साथ ही, 1,000 प्रोसेसिंग इकाइयाँ स्थापित की जाएंगी, जिन पर ₹25 लाख प्रति इकाई सब्सिडी दी जाएगी।सरकार किसानों से दलहन की 100% खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर करेगी, ताकि उन्हें फसल का उचित दाम मिल सके।

चौहान ने कहा कि इस मिशन के ज़रिए देश में उच्च गुणवत्ता वाले, कीट प्रतिरोधी और जलवायु अनुकूल बीजों का विकास किया जाएगा। इससे दालों का उत्पादन बढ़ेगा, आयात घटेगा और भारत दाल उत्पादन में पूरी तरह आत्मनिर्भर बनेगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ से बढ़ेगी देश की दाल उत्पादन क्षमता

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs