Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. तेल पेराई मिल पर बिहार सरकार दे रही है बड़ी सब्सिडी, 15 दिसंबर तक करें आवेदन
एग्री बुलेटिन

तेल पेराई मिल पर बिहार सरकार दे रही है बड़ी सब्सिडी, 15 दिसंबर तक करें आवेदन

बिहार सरकार तेल पेराई मिल लगाने वाले किसानों को बड़ी सब्सिडी दे रही है। 10 टन क्षमता वाली मिल पर सरकार लगभग 3.5 लाख रुपये आर्थिक मदद देगी। किसान और FPO सहित कई समूह 3 से 15 दिसंबर के बीच ऑनलाइन आवेदन

NP

Pooja Rai· Correspondent

4 दिसंबर 2025· 2 min read

bihar newskheti kisaniNews Potli
तेल पेराई मिल पर बिहार सरकार दे रही है बड़ी सब्सिडी, 15 दिसंबर तक करें  आवेदन

तेल पेराई मिल पर बिहार सरकार दे रही है बड़ी सब्सिडी, 15 दिसंबर तक करें आवेदन

बिहार सरकार तेल पेराई मिल लगाने वाले किसानों को बड़ी सब्सिडी दे रही है। 10 टन क्षमता वाली मिल पर सरकार लगभग 3.5 लाख रुपये आर्थिक मदद देगी। किसान और FPO सहित कई समूह 3 से 15 दिसंबर के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसका उद्देश्य राज्य में तिलहन प्रसंस्करण और तेल उत्पादन बढ़ाना है।

अगर आप खेती से जुड़ा कोई ऐसा बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं जिसमें कम खर्च में अच्छी कमाई हो सके, तो तेल पेराई मिल (Oil Mill) एक अच्छा विकल्प है। ये काम शहर और गांव दोनों जगह आसानी से किया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि बिहार सरकार इस बिज़नेस पर बड़ी सब्सिडी दे रही है, ताकि किसान तेल निकालने का काम शुरू कर सकें।

कितनी मिलेगी सब्सिडी?
आपको बता दें कि बिहार सरकार 10 टन क्षमता वाली तेल पेराई मिल लगाने पर 9,90,000 रुपये लागत पर 33% सब्सिडी दे रही है। यानि सरकार किसानों को करीब 3.50 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद देगी।लेकिन ध्यान रहे सरकार से जमीन खरीदने या शेड बनाने के लिए सब्सिडी नहीं मिलेगी।

कौन इस योजना का लाभ ले सकता है?
इस योजना का लाभ किसान, सहकारी समितियाँ, FPO / VCP, प्राइवेट उद्योग, पंजीकृत स्टार्टअप, सरकारी इकाइयाँ ले सकते हैं।योजना का लाभ लेने ले किए ऑनलाइन आवेदन 3 दिसंबर से शुरू हो चुका है और 15 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है।

आवेदन कैसे करें?
किसान और इच्छुक लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वेबसाइट पर जाएं: dbtagriculture.bihar.gov.in

योजना (Scheme) ऑप्शन चुनें

तेल पेराई मिल सब्सिडी पर क्लिक करें

मांगी गई जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें

आवेदन सबमिट कर दें
अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग या बागवानी विभाग के दफ्तर से और राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट से संपर्क करें।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— तेल पेराई मिल पर बिहार सरकार दे रही है बड़ी सब्सिडी, 15 दिसंबर तक करें आवेदन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs