Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. टमाटर किसानों को मिलेगा सही दाम और समय पर भुगतान, वेजफेड खरीदेगा 20 हजार मीट्रिक टन टमाटर
एग्री बुलेटिन

टमाटर किसानों को मिलेगा सही दाम और समय पर भुगतान, वेजफेड खरीदेगा 20 हजार मीट्रिक टन टमाटर

बिहार में वेजफेड को 20 हजार मीट्रिक टन टमाटर की सप्लाई की जिम्मेदारी दी गई है। टमाटर की खरीद सीधे किसानों से होगी और उन्हें समय पर भुगतान मिलेगा। इससे बिचौलियों की भूमिका घटेगी और किसानों को बेहतर दाम

NP

Pooja Rai· Correspondent

27 दिसंबर 2025· 2 min read

agriculture newsbihar agriculture newskheti kisani
टमाटर किसानों को मिलेगा सही दाम और समय पर भुगतान, वेजफेड खरीदेगा 20 हजार मीट्रिक टन टमाटर

टमाटर किसानों को मिलेगा सही दाम और समय पर भुगतान, वेजफेड खरीदेगा 20 हजार मीट्रिक टन टमाटर

बिहार में वेजफेड को 20 हजार मीट्रिक टन टमाटर की सप्लाई की जिम्मेदारी दी गई है। टमाटर की खरीद सीधे किसानों से होगी और उन्हें समय पर भुगतान मिलेगा। इससे बिचौलियों की भूमिका घटेगी और किसानों को बेहतर दाम मिलेंगे। यह पहल सब्जी किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम है।

बिहार में टमाटर की खेती करने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार की संस्था बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन योजना यानी वेजफेड को अलग-अलग टमाटर प्रसंस्करण इकाइयों के लिए करीब 20 हजार मीट्रिक टन टमाटर की सप्लाई की जिम्मेदारी दी गई है। इससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर दाम मिलेगा और बिचौलियों पर निर्भरता कम होगी। इसको लेकर सहकारिता मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने वेजफेड की समीक्षा बैठक की।

टमाटर की खरीद सीधे किसानों से
सरकार की योजना है कि टमाटर की खरीद सीधे किसानों से की जाए और उसे तय प्रोसेसिंग यूनिट तक पहुंचाया जाए। इससे किसानों को समय पर भुगतान मिलेगा और उनकी मेहनत का पूरा लाभ उन्हें मिल सकेगा। वेजफेड ने तिरहुत सब्जी संघ, मोतिहारी को सभी जिलों के सब्जी संघों और पीवीसीएस के साथ मिलकर खरीद व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

प्रसंस्करण इकाइयों तक भेजा जाएगा टमाटर
राज्य के सभी जिलों और प्रखंडों से टमाटर इकट्ठा कर प्रसंस्करण इकाइयों तक भेजा जाएगा। इससे किसानों के साथ-साथ प्रसंस्करण उद्योगों को भी लगातार कच्चा माल मिलता रहेगा। बिहार के सभी 534 प्रखंडों में पीवीसीएस का पंजीकरण पूरा हो चुका है और हरित, तिरहुत, मिथिला, मगध, भागलपुर, मुंगेर और सारण जैसे सात सब्जी उत्पादक संघ इस व्यवस्था में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - देशभर में घना कोहरा और ठंड का कहर, कई राज्यों में कोल्ड डे और शीतलहर का अलर्ट

किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य देना उद्देश्य
सहकारिता मंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि सब्जी किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य मिले। इसके लिए उत्पादन से लेकर भंडारण, प्रोसेसिंग और बिक्री तक पूरी व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। वेजफेड के जरिए मेगा फूड पार्क, टमाटर और अन्य फसलों की प्रसंस्करण इकाइयों पर भी काम किया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी योजनाएं समय पर और पारदर्शी तरीके से लागू हों, ताकि किसानों को सीधा फायदा मिल सके।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— टमाटर किसानों को मिलेगा सही दाम और समय पर भुगतान, वेजफेड खरीदेगा 20 हजार मीट्रिक टन टमाटर

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs