Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. जल-जीवन-हरियाली अभियान हमारी जीवनशैली का हिस्सा बने: कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा
एग्री बुलेटिन

जल-जीवन-हरियाली अभियान हमारी जीवनशैली का हिस्सा बने: कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा

जल-जीवन-हरियाली अभियान के बारे में बात करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली का आपस में गहरा संबंध है. जल के बिना जीवन की कल्पना असंभव है, और हरिया

NP

News Potli

2 अप्रैल 2025· 3 min read

Agriculture Minister Vijay Kumar Sinhaagriculture newsbihar
जल-जीवन-हरियाली अभियान हमारी जीवनशैली का हिस्सा बने: कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा

जल-जीवन-हरियाली अभियान के बारे में बात करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली का आपस में गहरा संबंध है. जल के बिना जीवन की कल्पना असंभव है, और हरियाली जल तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक होती है. उन्होंने बताया कि सिंचाई में पानी का सही तरीके से उपयोग हो, इसके लिए कृषि विभाग ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई को प्रोत्साहित कर रहा है. सरकार इसके लिए 90 प्रतिशत तक अनुदान दे रही है. उन्होंने यह भी कहा कि जल-संग्रहण क्षेत्रों में नए जल स्रोतों के सृजन के लिए भी 90 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान किया गया है.

मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अप्रैल महीने का कार्यक्रम कृषि विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है. इस अभियान में कृषि विभाग के साथ-साथ 15 अन्य विभाग प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं, जिनमें ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, जल संसाधन विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, ऊर्जा विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पंचायती राज विभाग, भवन निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग शामिल हैं. यह अभियान जल संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के लिए इन विभागों के सहयोग से संचालित किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें - बिहार सरकार Solar Plant लगाने के लिए दे रही सब्सिडी, आज 2 अप्रैल है आवेदन की अंतिम तारीख

जल-जीवन-हरियाली अभियान की विश्वभर में चर्चा
मंत्री ने बताया कि आज बिहार में चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान की चर्चा न केवल भारत में बल्कि विश्वभर में हो रही है. वर्तमान में वर्षा की अनियमितता, तापमान में बदलाव, और भूजल स्तर गिरने से फसलों की उत्पादकता प्रभावित हो रही है. ऐसे में इस योजना की महत्ता और अधिक बढ़ गई है, जिस पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है. उन्होंने ये भी बताया कि कृषि विभाग जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएँ चला रहा है. किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें उचित बाजार एवं विपणन की सुविधा देने के लिए बिहार राज्य जैविक मिशन की स्थापना की गई है.यह योजना जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत एक महत्वाकांक्षी पहल है.इसके अलावा राज्य में काला गेहूँ, कतरनी चावल, बैंगनी, पीले एवं हरे रंग की फूलगोभी, ब्रोकली, लाल, पीला एवं हरा शिमला मिर्च, तथा ड्रैगन फ्रूट जैसी विशिष्ट फसलों की खेती भी हो रही है.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— जल-जीवन-हरियाली अभियान हमारी जीवनशैली का हिस्सा बने: कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs