Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. जम्मू-कश्मीर के किसानों को पीएम-किसान योजना की 21वीं किस्त अग्रिम रूप से जारी
एग्री बुलेटिन

जम्मू-कश्मीर के किसानों को पीएम-किसान योजना की 21वीं किस्त अग्रिम रूप से जारी

जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने पीएम-किसान योजना की 21वीं किस्त अग्रिम रूप से जारी की है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 8.55 लाख कि

NP

Pooja Rai· Correspondent

7 अक्टूबर 2025· 3 min read

21st installment of PM-KISANagriculture newsJammu and Kashmir
जम्मू-कश्मीर के किसानों को पीएम-किसान योजना की 21वीं किस्त अग्रिम रूप से जारी

जम्मू-कश्मीर के किसानों को पीएम-किसान योजना की 21वीं किस्त अग्रिम रूप से जारी

जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने पीएम-किसान योजना की 21वीं किस्त अग्रिम रूप से जारी की है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 8.55 लाख किसानों के खातों में 171 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इसके साथ ही सरकार ने मनरेगा में 150 दिन का रोजगार और आपदा प्रभावित परिवारों के लिए अतिरिक्त मदद की घोषणा की है।

जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और भूस्खलन से परेशान किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan Yojana) की 21वीं किस्त प्रदेश के 8.55 लाख किसानों को अग्रिम रूप से जारी कर दी गई है।केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसानों के बैंक खातों में 171 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इसमें 85 हजार से ज्यादा महिला किसान भी शामिल हैं।

वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए की गई घोषणा
यह कार्यक्रम कृषि भवन, नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम में आयोजित हुआ।इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, कृषि सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी, और आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. मांगी लाल जाट मौजूद रहे।जम्मू-कश्मीर से कृषि मंत्री जावेद अहमद डार, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और किसान भी ऑनलाइन जुड़े।

अब तक जम्मू-कश्मीर के किसानों को 4,052 करोड़ की मदद
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि अब तक जम्मू-कश्मीर के किसानों को पीएम-किसान योजना के तहत 4,052 करोड़ रुपये की राशि दी जा चुकी है।यह पूरी रकम सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है ताकि किसानों को पारदर्शी और समय पर मदद मिल सके।

बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित किसानों के लिए राहत
हाल ही में जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से फसलें बर्बाद हुईं।ऐसे समय में यह अग्रिम किस्त किसानों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।कृषि मंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में सरकार हर किसान के साथ खड़ी है। आपदा की इस घड़ी में कोई किसान अकेला नहीं रहेगा।”

ये भी पढ़ें - राजस्थान में अनार की फसल पर रोग का असर, केंद्रीय कृषि मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

अन्य राहत योजनाएं भी लागू
केंद्र सरकार ने किसानों और ग्रामीण परिवारों की मदद के लिए कई अतिरिक्त राहत कदम उठाए हैं। जैसे 5100 घरों के पुनर्निर्माण के लिए ₹85 करोड़ स्वीकृत। मनरेगा के तहत 150 दिन का रोजगार (पहले 100 दिन था)। आपदा प्रभावित परिवारों को अतिरिक्त आर्थिक सहायता।

पंजाब और हिमाचल के किसानों को भी अग्रिम किस्त
जम्मू-कश्मीर से पहले पंजाब और हिमाचल प्रदेश के किसानों को भी 21वीं किस्त अग्रिम दी गई थी।पंजाब के 11 लाख किसानों को ₹221 करोड़ से अधिक की राशि भेजी गई, जबकि हिमाचल के किसानों को भी अग्रिम सहायता मिली।कृषि मंत्रालय के मुताबिक, “यह कदम किसानों के कल्याण के प्रति केंद्र सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को दिखाता है।”

क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना?
पीएम-किसान योजना के तहत पात्र किसानों को साल में ₹6000 की आर्थिक मदद दी जाती है।यह राशि तीन किस्तों में (हर चार महीने पर ₹2000) सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है।इसका उद्देश्य किसानों को आर्थिक सुरक्षा देना और फसली नुकसान के समय तुरंत राहत पहुंचाना है।

ये देखें --

News Potli.
Clip & Share
“

— जम्मू-कश्मीर के किसानों को पीएम-किसान योजना की 21वीं किस्त अग्रिम रूप से जारी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs