Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. चीनी उत्पादन में 43% की बढ़ोतरी, उद्योग ने MSP और इथेनॉल दाम बढ़ाने की अपील की
एग्री बुलेटिन

चीनी उत्पादन में 43% की बढ़ोतरी, उद्योग ने MSP और इथेनॉल दाम बढ़ाने की अपील की

इस साल भारत में चीनी उत्पादन तेज़ी से बढ़ रहा है और केवल दो महीनों में उत्पादन 43% बढ़कर 4.11 मिलियन टन पहुँच गया है। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश ने सबसे ज़्यादा उत्पादन किया है। चीनी मिलों और किसानों

NP

Pooja Rai· Correspondent

2 दिसंबर 2025· 2 min read

agriculture newsISMAkheti kisani
चीनी उत्पादन में 43% की बढ़ोतरी, उद्योग ने MSP और इथेनॉल दाम बढ़ाने की अपील की

चीनी उत्पादन में 43% की बढ़ोतरी, उद्योग ने MSP और इथेनॉल दाम बढ़ाने की अपील की

इस साल भारत में चीनी उत्पादन तेज़ी से बढ़ रहा है और केवल दो महीनों में उत्पादन 43% बढ़कर 4.11 मिलियन टन पहुँच गया है। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश ने सबसे ज़्यादा उत्पादन किया है। चीनी मिलों और किसानों की बढ़ी लागत को देखते हुए ISMA ने सरकार से चीनी का MSP और इथेनॉल की कीमत बढ़ाने की मांग की है।

भारत में इस साल चीनी उत्पादन तेज़ी से बढ़ रहा है। ISMA (इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन) के मुताबिक अक्टूबर और नवंबर 2025 में देश में 4.11 मिलियन टन चीनी उत्पादन हुआ है, जो पिछले साल के 2.88 मिलियन टन से 43% ज़्यादा है।

किस राज्य ने कितना उत्पादन किया?
उत्तर प्रदेश: 1.40 मिलियन टन (पिछले साल 1.28 मिलियन टन)
महाराष्ट्र: 1.69 मिलियन टन (पिछले साल सिर्फ 0.46 मिलियन टन)
कर्नाटक: 7.74 लाख टन (पिछले साल 8.12 लाख टन) — किसान आंदोलन की वजह से शुरुआत में असर पड़ा
गुजरात: 92,000 टन
तमिलनाडु: 35,000 टन
बिजनेस लाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश भर में इस साल 428 चीनी मिलें चल रही हैं, जबकि पिछले साल यह संख्या 376 थी।

चीनी उत्पादन क्यों बढ़ा?
चीनी उत्पादन बढ़ने की तीन बड़ी वजह बतायी जा रही है। एक गन्ने की पैदावार अच्छी रही। दूसरा चीनी रिकवरी रेट बढ़ा है।और तीसरा मिलों ने समय पर क्रशिंग शुरू की है।

ये भी पढ़ें - गांव से ग्लोबल तक: किसान से वैज्ञानिकों के गुरु बने हरबीर सिंह

ISMA की मांगें
ISMA का कहना है कि चीनी की लागत बढ़ने के बावजूद MSP (न्यूनतम बिक्री मूल्य) 6 साल से नहीं बढ़ा है। इस समय चीनी बनाने की औसत लागत ₹41.72 प्रति किलो है।ISMA ने मांग की है कि चीनी का MSP बढ़ाया जाए और इथेनॉल खरीद मूल्य भी बढ़ाया जाए, क्योंकि लागत बढ़ चुकी है।

इथेनॉल का मामला
खबर के मुताबिक सरकार ने चीनी मिलों के लिए 2.89 बिलियन लीटर इथेनॉल तय किया है, जो कुल आवंटन का सिर्फ 27.5% है। इससे कई डिस्टिलरी खाली क्षमता पर चल रही हैं।
आपको बता दें कि 2025-26 सीजन में भारत में 30.95 मिलियन टन चीनी उत्पादन होने का अनुमान है, जो पिछले साल की 26.11 मिलियन टन से ज़्यादा होगा (इथेनॉल में जाने वाली चीनी को छोड़कर)।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— चीनी उत्पादन में 43% की बढ़ोतरी, उद्योग ने MSP और इथेनॉल दाम बढ़ाने की अपील की

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs