Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. ग्रीष्मकालीन जुताई कब करें? मानसून आने से पहले किसान कर लें ये काम, बढ़ेगी पैदावार
एग्री बुलेटिन

ग्रीष्मकालीन जुताई कब करें? मानसून आने से पहले किसान कर लें ये काम, बढ़ेगी पैदावार

बेहतर उत्पादन के लिए खेत की जुताई एक महत्वपूर्ण क्रिया है। तेज धूप में गहरी जुताई करने से मिट्टी में पाए जाने वाले हानिकारक जीवाणु खत्म हो जाते हैं. ग्रीष्मकालीन जुताई मई-जून के दौरान मानसून आने से पह

NP

Pooja Rai· Correspondent

13 मई 2025· 2 min read

agricultureagriculture newskharif crop
ग्रीष्मकालीन जुताई कब करें? मानसून आने से पहले किसान कर लें ये काम, बढ़ेगी पैदावार

ग्रीष्मकालीन जुताई कब करें? मानसून आने से पहले किसान कर लें ये काम, बढ़ेगी पैदावार

बेहतर उत्पादन के लिए खेत की जुताई एक महत्वपूर्ण क्रिया है। तेज धूप में गहरी जुताई करने से मिट्टी में पाए जाने वाले हानिकारक जीवाणु खत्म हो जाते हैं. ग्रीष्मकालीन जुताई मई-जून के दौरान मानसून आने से पहले की जाती है. ग्रीष्मकालीन जुताई कम लागत में गुणवत्तायुक्त उत्पादन में सहायक है. इसलिए किसान अपने खेतों की जुताई मानसून से पहले कर लें. इससे आगामी फसल की बेहतर पैदावार होगी. इसको लेकर कृषि विभाग ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है.

यूपी कृषि विभाग के मुताबिक, कृषि विधियां जैसे कतार में बुआई, फसल चक्र, सहफसली खेती और विशेष रूप से ग्रीष्मकालीन जोताई कम लागत में गुणवत्तायुक्त उत्पादन लेने में सहायक है. इन विधियों को अपनाने से जल, वायु, मृदा और पर्यावरण प्रदूषण में भी कमी आती है.

ग्रीष्मकालीन जुताई के फायदे
ग्रीष्मकालीन जुताई मई-जून के दौरान मानसून आने से पहले की जाती है. इससे मिट्टी संरचना में सुधार होता है. जलधारण क्षमता में बढ़ोतरी होती है, जो फसलों के लिए अत्यंत उपयोगी है. खेत की कठोर परत को तोड़कर मिट्टी की जड़ों के विकास के लिए अनुकूल बनाया जाता है. इससे पौधों की ग्रोथ बेहतर होती है. खेत में उगे खरपतवार और फसल अवशेष मिट्टी में दबाकर सड़ जाते हैं. मिट्टी में जीवांश की मात्रा बढ़ जाती है और उसकी उर्वरता में बढ़ोतरी होती है.

ये भी पढ़ें - किसानों से गांवों में जाकर संवाद करेंगे कृषि वैज्ञानिक- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह

आगामी खरीफ फसलों की तैयारी ऐसे करें
मिट्टी में छिपे कीट जैसे दीमक, सफेद गिडार, कटुआ बीटल और मैगेट के अंडे, लार्वा व प्यूपा नष्ट हो जाते हैं. फसल में कीटों का प्रकोप कम होता है. मिट्टी में पाए जाने वाले हानिकारक जीवाणु गर्मी की गहरी जुताई से खत्म हो जाते हैं. किसानों को आगामी खरीफ फसलों की तैयारी के लिए ग्रीष्मकालीन जुताई को प्राथमिकता दें और पारंपरिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर बेहतर उत्पादन पाएं.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— ग्रीष्मकालीन जुताई कब करें? मानसून आने से पहले किसान कर लें ये काम, बढ़ेगी पैदावार

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs