Skip to content
News Potli
एग्री बुलेटिन

गोरखपुर मंडी में बड़ी कार्रवाई, दो ट्रकों से 500 क्विंटल मिलावटी आलू जब्त

गोरखपुर की नवीन महेवा मंडी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारकर दो ट्रकों से 500 क्विंटल से ज्यादा मिलावटी आलू जब्त किया। ये आलू तमिलनाडु और यूपी के कई जिलों से लाया गया था और पेंट में इस्तेमाल होने

NP

Pooja Rai· Correspondent

30 सितंबर 2025· 2 min read

गोरखपुर मंडी में बड़ी कार्रवाई, दो ट्रकों से 500 क्विंटल मिलावटी आलू जब्त

गोरखपुर मंडी में बड़ी कार्रवाई, दो ट्रकों से 500 क्विंटल मिलावटी आलू जब्त

गोरखपुर की नवीन महेवा मंडी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारकर दो ट्रकों से 500 क्विंटल से ज्यादा मिलावटी आलू जब्त किया। ये आलू तमिलनाडु और यूपी के कई जिलों से लाया गया था और पेंट में इस्तेमाल होने वाले केमिकल से रंगा गया था। पानी में डालते ही इसका लाल रंग निकल आया। आलू के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और विभाग ने लोगों से ऐसे लाल आलू खाने से बचने की अपील की है।

गोरखपुर की नवीन महेवा मंडी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। यहां दो ट्रकों से 500 क्विंटल से ज्यादा मिलावटी आलू पकड़ा गया। अधिकारियों के अनुसार, इस आलू को सेहत के लिए खतरनाक केमिकल से रंगा गया था। छापेमारी की खबर फैलते ही मंडी में हड़कंप मच गया और ट्रक ड्राइवर व संबंधित व्यापारी मौके से फरार हो गए।

केमिकल से रंगा आलू, तमिलनाडु और यूपी से आया
सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि मंडी में केमिकल से रंगा आलू बेचा जा रहा है। जांच में पता चला कि यह खेप तमिलनाडु के वेल्लौर और यूपी के फर्रुखाबाद से मंगाई गई थी। इसके अलावा कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी और कन्नौज के कोल्ड स्टोरेज से भी ऐसा आलू गोरखपुर भेजा जा रहा था।

ये भी पढ़ें - खरीफ फसलों की बुवाई का नया आंकड़ा जारी

पानी में डालते ही निकला रंग
प्रारंभिक जांच में आलू में मिलावट साफ हो गई। जब आलू को पानी में डाला गया तो पानी तुरंत लाल हो गया। विभाग के अनुसार, कोल्ड स्टोरेज से आलू निकालने के बाद इसे पेंट में इस्तेमाल होने वाले केमिकल से रंगा जाता था और फिर बाजार में बेचने के लिए भेजा जाता था।

जांच जारी, लोगों से सावधानी की अपील
अधिकारियों ने आलू के नमूने जांच के लिए लैब भेज दिए हैं और पूरी खेप को सीज कर दिया है। रिपोर्ट आने के बाद यदि मिलावट की पुष्टि होती है, तो जब्त आलू को नष्ट कर दिया जाएगा। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बाजार से खरीदे गए लाल रंग वाले आलू खाने से बचें, क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है।

ये देखें -

NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min