Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. गन्ने की फसल में बढ़ रहा है फड़का रोग का प्रकोप, गन्ना वैज्ञानिक से जानें उपचार के तरीके
एग्री बुलेटिन

गन्ने की फसल में बढ़ रहा है फड़का रोग का प्रकोप, गन्ना वैज्ञानिक से जानें उपचार के तरीके

गन्ना एक नकदी फसल है, जिसका देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान है। गन्ना किसानों की आय का एक मुख्य स्रोत भी है। आपको बता दें कि भारत में गन्ने की सबसे ज्यादा खेती उत्तर प्रदेश में होती है। यहां

NP

News Potli

11 अप्रैल 2025· 3 min read

agriculture newsfadka diseasekheti kisani
गन्ने की फसल में बढ़ रहा है फड़का रोग का प्रकोप, गन्ना वैज्ञानिक से जानें उपचार के तरीके

गन्ने की फसल में बढ़ रहा है फड़का रोग का प्रकोप, गन्ना वैज्ञानिक से जानें उपचार के तरीके

गन्ना एक नकदी फसल है, जिसका देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान है। गन्ना किसानों की आय का एक मुख्य स्रोत भी है। आपको बता दें कि भारत में गन्ने की सबसे ज्यादा खेती उत्तर प्रदेश में होती है। यहां 28.53 लाख हेक्टेयर से अधिक जमीन पर गन्ने की खेती होती है, जिस पर लगभग 839 कुंटल प्रति हेक्टेयर गन्ने का उत्पादन होता है। वर्तमान में प्रदेश के किसानों ने ग्रीष्मकालीन गन्ने की बुवाई की हुई है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में किसान फसल में पाइरीला का प्रकोप देख रहे हैं। पाइरीला को किसान फड़का रोग भी कहते हैं। इस रोग से बचाव के लिए प्रसिद्ध गन्ना वैज्ञानिक पद्मश्री बक्शीराम यादव ने किसानों को कुछ जरुरी टिप्स दिये हैं।

डाक्टर बक्शीराम ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि कई जगह से प्रकोप की खबरें आ रही हैं लेकिन किसानों को कीटनाशकों का छिड़काव नहीं करना चाहिए। उन्होंने किसानों को 3 सलाह दी हैं।

1- किसानों को किसी भी रसायन / कीटनाशक का छिड़काव नहीं करना चाहिए। क्योंकि कीटनाशक के इस्तेमाल से फड़का बगल के खेतों में चला जाएगा। जो दवा का असर खत्म होने पर वापस आ जाएगा

2 -कीटनाशक के इस्तेमाल से किसानों के दो नुकसान होंगे। पहला धन का नुकसान। दूसरा फड़का का परजीवी मर जाएगा।

3-किसानों को केवल खेतों में सिंचाई करते रहना है। इससे परजीवी तेजी से बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें - रबी 2024-25 मौसम के लिए ‘बिहार राज्य फसल सहायता योजना’ के तहत किसान 21 अप्रैल 2025 तक कर सकते हैं आवेदन

कीटनाशक का छिड़काव ना करें
डाक्टर बक्शीराम इसलिए कीटनाशक के छिड़काव के लिए मना कर रहे हैं क्योंकि इस कीट का सबसे असरदार उपाय इसका दुश्मन यानि परजीवी कीट एपिरिकेनिया मेलानोल्यूका Epiricania melanoleuca हैं, जो गन्ने के खेत में ही मौजूद रहते हैं। कीटनाशक के छिड़काव पाइरीला के दुश्मन और किसानों के ये मित्र परजीवी खत्म हो जाते हैं, इसलिए गन्ना वैज्ञानिक कीटनाशक न छिड़काव की सलाह देते हैं।

पाइरीला की पहचान
ये कीट पत्तियों पर अक्सर उछलता दिखाई देता है। इसके नवजात और छोटे बच्चे सफेद रंग के होते हैं जिनके 2 पूंछ या कह सकते हैं कि तिकोने आकार के होते हैं। ये कीट गन्ने की पत्तियों का रस चूसता है, जिससे प्रकाश संस्लेशषण रुक जाता है, पत्तियां पीली पड़कर मुरझा जाती हैं। पौधे भी कमजोर हो जाते हैं और आखिर में उत्पादन पर बुरा असर होता है। ऐसी दशा में सबसे बेहतर उपाय है कि प्रभावित पत्तियों और जहां प्रकोप दिखे उस पत्ती को तोड़कर जला दें या मिट्टी में दबा दें।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— गन्ने की फसल में बढ़ रहा है फड़का रोग का प्रकोप, गन्ना वैज्ञानिक से जानें उपचार के तरीके

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs