Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. केरल के बाद अब हिमाचल में भारी बारिश से तबाही, उत्तराखण्ड में भी भारी बारिश का अलर्ट
मौसम-बेमौसम

केरल के बाद अब हिमाचल में भारी बारिश से तबाही, उत्तराखण्ड में भी भारी बारिश का अलर्ट

देश के कई राज्यों में इस समय मानसूनी बारिश का दौर जारी है। कहीं भारी बारिश से लैंडस्लाइड हो रहा है तो कहीं बदल फटने और तेज़ बारिश होने से तबाही मची हुई है।

NP

Pooja Rai· Correspondent

2 अगस्त 2024· 2 min read

himachal pradeshimd weatherkerala
केरल के बाद अब हिमाचल में भारी बारिश से तबाही, उत्तराखण्ड में भी भारी बारिश का अलर्ट

केरल के बाद अब हिमाचल में भारी बारिश से तबाही, उत्तराखण्ड में भी भारी बारिश का अलर्ट

देश के कई राज्यों में इस समय मानसूनी बारिश का दौर जारी है। कहीं भारी बारिश(heavy rain) से लैंडस्लाइड हो रहा है तो कहीं बदल फटने और तेज़ बारिश होने से तबाही मची हुई है। उत्तर भारत में तो दिल्ली से लेकर हिमाचल तक भारी बारिश का कहर जारी है। देश के पूर्वोतर राज्यों में भी अच्छी बारिश हो रही है। झारखंड में भी बारिश की शुरुआत हो गयी है जिससे किसानों को राहत की सांस मिली है। आने वाले दिनों में भी मौसम विभाग ने यहां अच्छी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं मध्य और दक्षिण भारत के राज्यों में भी लगभग हर जगह बारिश हो रही है।

फाइनेंसियल एक्सप्रेस के मुताबिक़ केरल के वायनाड में भारी बारिश से लैंडस्लाइड होने से लगभग 302 लोगों की जान चली गयी ही और 9328 लोगों को बचाव के लिए राहत शिविर में रखा गया है। वहीं अब उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश का कहर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में चार जगहों पर बादल फटने की घटनाएं हुईं हैं जिसमें 53 लोगों के लापता होने के ख़बर है। NDRF की टीम लगातार यहां पर राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई है।
इस बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भारी बारिश को लेकर ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है। वही राज्य में देहरादून, बागेश्वर, चमोली, रूद्रप्रयाग और नैनीताल में भी भारी बारिश होने के आसार है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड होने की आशंका जताई गई है। इसलिए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। खराब मौसम की चेतावनी को देखते हुए केदारनाथ यात्रा को दो दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में भी इन दिनों बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने भी आज, 2 अगस्त के लिए पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जतायी है राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान 40 जिलों में सामान्य से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— केरल के बाद अब हिमाचल में भारी बारिश से तबाही, उत्तराखण्ड में भी भारी बारिश का अलर्ट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम-बेमौसम

उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तर भारत में 27- 28 जनवरी को एक तेज पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश, तेज हवा और ठंड बढ़ने की संभावना है। कोहरा और शीतलहर

Pooja Rai·27 जन॰ 2026·2 min
IMD Alert: उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में भारी बारिश
मौसम-बेमौसम

IMD Alert: उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में भारी बारिश

भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम चुनौतीपूर्ण बना रहेगा। उत्तर, मध्य और पूर्वी राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर का असर दिखेगा, जबकि दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

Pooja Rai·7 जन॰ 2026·3 min
देशभर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर, उत्तर भारत में अगले कई दिन शीतलहर का अलर्ट
मौसम-बेमौसम

देशभर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर, उत्तर भारत में अगले कई दिन शीतलहर का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा जारी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर, कोहरा और गिरते तापमान का असर रहेगा, जिससे जनजीवन, यातायात और खेती प्रभावित हो सक

Pooja Rai·3 जन॰ 2026·3 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs