Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. केंद्रीय कृषि मंत्री का बड़ा ऐलान..झारखंड के किसानों को प्रति एकड़ 5000 रुपये देंगे और धान का दाम 3100 रुपये प्रति क्विंटल देने का भी किया वादा
कमाई की बात

केंद्रीय कृषि मंत्री का बड़ा ऐलान..झारखंड के किसानों को प्रति एकड़ 5000 रुपये देंगे और धान का दाम 3100 रुपये प्रति क्विंटल देने का भी किया वादा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड(Jharkhand) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि अगर झारखंड में बीजेपी की सरकार आती है तो किसानों को पाँच एकड़ तक के लिए सालाना 5000 रुपए प्रति

NP

Pooja Rai· Correspondent

3 अक्टूबर 2024· 2 min read

agriculture newshemant sorenjharkhand
केंद्रीय कृषि मंत्री का बड़ा ऐलान..झारखंड के किसानों को प्रति एकड़ 5000 रुपये देंगे और धान का दाम 3100 रुपये प्रति क्विंटल देने का भी किया वादा

केंद्रीय कृषि मंत्री का बड़ा ऐलान..झारखंड के किसानों को प्रति एकड़ 5000 रुपये देंगे और धान का दाम 3100 रुपये प्रति क्विंटल देने का भी किया वादा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड(Jharkhand) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि अगर झारखंड में बीजेपी की सरकार आती है तो किसानों को पाँच एकड़ तक के लिए सालाना 5000 रुपए प्रति एकड़ की वित्तीय सहायता दी जाएगी और किसानों से 3100 रुपए प्रति एकड़ की रेट से धान की ख़रीद की जायेगी।

चुनाव के समय ही सही सरकारें सोचती तो हैं किसानों के बारे में। आने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के राज्य प्रभारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने बीते दिनों राज्य के किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा है कि अगर झारखंड में बीजेपी की सरकार आती है तो किसानों को पाँच एकड़ तक के लिए सालाना 5000 रुपए प्रति एकड़ की वित्तीय सहायता दी जाएगी और किसानों से 3100 रुपए प्रति एकड़ की रेट से धान की ख़रीद की जायेगी।

इसके अलावा युवाओं को नौकरी के साथ महिलाओं के लिए भी कई वादे किए हैं. केंद्रीय मंत्री के अनुसार झारखंड में भाजपा की सरकार बनने पर यह सभी वादे पूरे किए जाएंगे। किसानों से ये वादा चौहान ने राज्य में गुमला जिले के सिसई में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ को संबोधित करते हुए कहा।

आपको बता दें कि झारखंड में इस साल के आख़िर में चुनाव होने हैं, वर्तमान में राज्य में JMM पार्टी से हेमंत सोरेन सीएम हैं।
हालांकि झारखंड सरकार ने 20 सितंबर को वित्त वर्ष 2024-25 में फसलों के लिए केंद्र के MSP के अलावा धान पर 100रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने की बात कही है।

वर्तमान में धान की MSP 2300 रुपये प्रति क्विंटल

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि धान किसानों को उपज का उचित दाम दिलाया जाएगा। उन्होंने वादा करते हुए कहा कि सत्ता में आते ही किसानों को धान का दाम 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से दिया जाएगा। इसी दर पर उपज की सरकारी खरीद की जाएगी।
हालांकि इस वर्ष लगभग सभी राज्यों में में 1 अक्टूब से न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP पर धान की सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
केंद्र सरकार ने धान खरीद के लिए MSP तय कर रखा है। सामान्य धान किस्म के लिए 2300 रुपये प्रति क्विंटल MSP तय किया है।जबकि ग्रेड ए धान के लिए 2320 रुपये प्रति क्विंटल MSP तय किया है, जिसका भुगतान सीधे किसानों के खाते में किया जाएगा।
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— केंद्रीय कृषि मंत्री का बड़ा ऐलान..झारखंड के किसानों को प्रति एकड़ 5000 रुपये देंगे और धान का दाम 3100 रुपये प्रति क्विंटल देने का भी किया वादा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

कंटोला की खेती कब और कैसे करें? जानिए किसान से....
कमाई की बात

कंटोला की खेती कब और कैसे करें? जानिए किसान से....

औषधीय गुणों से भरपूर ककोड़ा जिसे कंटोला या जंगली करेला भी कहा जाता है। इसकी सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। मानसून के मौसम में आप इस सब्जी को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। पोषक तत्वों से भर

Pooja Rai·4 जून 2025·2 min
ऐसे करें स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती, होगा अच्छा मुनाफा
कमाई की बात

ऐसे करें स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती, होगा अच्छा मुनाफा

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के युवा किसान अभय वर्मा एक बीघे में स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती करते हैं। जिससे वो लगभग तीन लाख रुपये की कमाई करते हैं। खेती मुनाफे का सौदा है, बशर्ते उसे सही तकन

Jalish·5 मई 2025·3 min
किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?
कमाई की बात

किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?

डिजिटल कृषि मिशन के तहत देशभर में किसानों का Farmer ID कार्ड बनाया जा रहा है। फार्मर ID एग्री स्टैक प्लेटफॉर्म का एक जरूरी हिस्सा है। farmer id का मतलब है कि, हर किसान की एक खास पहचान (ID) बनाई जाएगी

Jalish·26 अप्रैल 2025·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs