Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. कृषि में AI को बढ़ावा, महाराष्ट्र के किसानों को अब एक ऐप और वेबसाइट पर मिलेगा सभी योजनाओं का लाभ
एग्री बुलेटिन

कृषि में AI को बढ़ावा, महाराष्ट्र के किसानों को अब एक ऐप और वेबसाइट पर मिलेगा सभी योजनाओं का लाभ

समय के साथ कृषि आधुनिक हो रही है। उत्पादन बढ़ाने के लिए ये महत्वपूर्ण भी है। कृषि क्षेत्र में तकनीक के साथ ही अब AI का भी इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे कम समय में सटीक जानकारी इकट्ठा कर समाधान पर काम

NP

Pooja Rai· Correspondent

22 मार्च 2025· 3 min read

agriculture mobile appagriculture newsAI
कृषि में AI को बढ़ावा, महाराष्ट्र के किसानों को अब एक ऐप और वेबसाइट पर मिलेगा सभी योजनाओं का लाभ

कृषि में AI को बढ़ावा, महाराष्ट्र के किसानों को अब एक ऐप और वेबसाइट पर मिलेगा सभी योजनाओं का लाभ

समय के साथ कृषि आधुनिक हो रही है। उत्पादन बढ़ाने के लिए ये महत्वपूर्ण भी है। कृषि क्षेत्र में तकनीक के साथ ही अब AI का भी इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे कम समय में सटीक जानकारी इकट्ठा कर समाधान पर काम किया जा सकता है। महाराष्ट्र में भी इस दिशा में काम चल रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों से सभी कृषि योजनाओं को एक साथ एक जगह लाने के लिए एक समर्पित मोबाइल एप्लीकेशन और एक वेबसाइट विकसित करने को कहा है। इससे राज्‍य के किसानों को योजना की जानकारी लेने, लाभ उठाने में आसानी होगी।

देवेंद्र फडणवीस इन इस संबंध में बिल गेट्स ने मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने अध‍िकारियों को कृषि स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए एक योजना तैयार करने के लिए भी कहा है। उन्‍होंने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने इस क्षेत्र में मदद करने की इच्‍छा जताई है। फडणवीस ने कहा कि कृषि विभाग की सभी योजनाओं को एआई-आधारित तकनीक का इस्‍मेमाल के करके एकीकृत करने के लिए एक व्यापक ऐप और वेबसाइट बनाई जानी चाहिए। विभाग को कृषि स्टार्ट-अप को प्रोत्साहित करने और नवाचार को बढ़ावा देने को प्राथमिकता देनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - राजस्‍थान में 13.89 लाख मीट्रिक टन सरसों और 6.30 लाख मीट्रिक टन चना खरीद का लक्ष्य, 10 अप्रैल से शुरू होगी खरीद

SAATHI पोर्टल का महत्व
उन्होंने SAATHI (सीड ट्रैसेबिलिटी, ऑथेंटिकेशन एंड होलिस्टिक इन्वेंटरी) पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी बीज बिक्री और वितरण सुनिश्चित करने के लिए महाराष्ट्र के लिए एक विशेष प्रणाली लागू करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।फडणवीस ने मिट्टी के विश्लेषण, कीट और रोग प्रबंधन, आपूर्ति श्रृंखला विकास और मौसम पूर्वानुमान के लिए कृषि में एआई के इस्‍तेमाल की वकालत की। इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने कृषि अनुसंधान के लिए निजी क्षेत्र से ज्ञान प्राप्त करने और इस क्षेत्र में कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के महत्व पर भी जोर दिया।

सिंगल-विंडो इंटरफ़ेस की आवश्यकता पर जोर
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ फडणवीस ने किसानों को कृषि और सलाहकार सेवाओं के बारे में जानकारी तक पहुंचने में मदद करने के लिए सिंगल-विंडो इंटरफ़ेस की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने एग्री स्टैक को प्रभावी तरीके से चलाने के लिए किसान-केंद्रित ऐप और वेबसाइट के विकास का निर्देश दिया। एग्री स्टैक सरकार द्वारा स्थापित किया जा रहा डिजिटल फाउंडेशन है, जिसका उद्देश्य भारत में कृषि को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न हितधारकों को एक साथ लाना और डेटा और डिजिटल सेवाओं का उपयोग करके किसानों के लिए बेहतर परिणाम प्राप्त करना आसान बनाना है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— कृषि में AI को बढ़ावा, महाराष्ट्र के किसानों को अब एक ऐप और वेबसाइट पर मिलेगा सभी योजनाओं का लाभ

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs