Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले किसानों को मिलेगा फसल नुकसान का पूरा मुआवजा, आय बढ़ाने के नए रास्ते बताए
एग्री बुलेटिन

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले किसानों को मिलेगा फसल नुकसान का पूरा मुआवजा, आय बढ़ाने के नए रास्ते बताए

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीड में किसानों को भरोसा दिलाया कि बारिश से हुए फसल नुकसान का मुआवजा जल्द मिलेगा। उन्होंने फसल विविधता, प्रोसेसिंग, और इंटीग्रेटेड फार्मिंग अपनाने पर जोर दिया। साथ ही

NP

Pooja Rai· Correspondent

8 नवंबर 2025· 3 min read

agriculture newscompensation for crop losscrop diversification
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले किसानों को मिलेगा फसल नुकसान का पूरा मुआवजा, आय बढ़ाने के नए रास्ते बताए

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले किसानों को मिलेगा फसल नुकसान का पूरा मुआवजा, आय बढ़ाने के नए रास्ते बताए

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीड में किसानों को भरोसा दिलाया कि बारिश से हुए फसल नुकसान का मुआवजा जल्द मिलेगा। उन्होंने फसल विविधता, प्रोसेसिंग, और इंटीग्रेटेड फार्मिंग अपनाने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि सरकार उर्वरक सब्सिडी सीधे किसानों के खाते में भेजने पर विचार कर रही है।

बीड में आयोजित किसान सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने फसल नुकसान की भरपाई से लेकर खेती की नई रणनीतियों तक कई अहम बातें कहीं। मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर किसानों की हर संभव मदद करेंगी।

फसल नुकसान पर मिलेगा मुआवजा
हाल ही में महाराष्ट्र में हुई भारी बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं। इस पर कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार जल्द ही SDRF फंड से राहत राशि जारी करेगी।उन्होंने बताया कि केंद्रीय टीम ने नुकसान का आकलन कर लिया है और राज्य सरकार की रिपोर्ट मिलते ही किसानों को मुआवजा मिलेगा।मंत्री ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का ज़िक्र करते हुए कहा, “मैं सुनिश्चित करूंगा कि मुआवजे की एक-एक पाई किसानों तक पहुंचे।”

उत्पादन बढ़ाने पर जोर
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार ‘लैब टू लैंड’ अभियान के जरिए खेतों में उत्पादकता बढ़ाने पर काम कर रही है।उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्रों को किसानों की ज़मीन पर जाकर सीधा समाधान देने की जिम्मेदारी दी गई है।साथ ही, जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए ऐसी फसल किस्में विकसित की जा रही हैं जो सूखा और जलभराव दोनों सह सकें।

ये भी पढ़ें - गन्ना किसानों को बड़ी राहत, कर्नाटक सरकार ने बढ़ाया गन्ने का दाम

खेती में विविधता से बढ़ेगी आय
मंत्री ने किसानों से अपील की कि वे सिर्फ सोयाबीन या कपास जैसी पारंपरिक फसलों पर निर्भर न रहें।उन्होंने सुझाव दिया कि किसान फलों की बागवानी, औषधीय पौधों और कृषि वानिकी (Agroforestry) को अपनाएं।उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया, “एक किसान ने ग्लोबल विकास ट्रस्ट की मदद से पपीता और केला लगाकर अपनी आय ₹37,000 से बढ़ाकर ₹3.5 से ₹5 लाख कर ली।”

किसानों को उपज का सही भाव दिलाने की योजना
मंत्री ने कहा कि किसानों की फसल का भाव और उपभोक्ता द्वारा चुकाए गए दाम के बीच बड़ा अंतर है।इसे कम करने के लिए उन्होंने दो रास्ते बताए एक किसान समूह बनाकर सीधे व्यापारियों को उपज बेचें। दूसरा स्थानीय स्तर पर प्रोसेसिंग यूनिट लगाएं, ताकि उत्पाद का मूल्य बढ़े और किसानों को ज़्यादा दाम मिले।उन्होंने यह भी बताया कि MIS योजना के तहत अगर किसी इलाके में कोई फसल सस्ते में बिक रही है, तो सरकार उसका परिवहन खर्च उठाकर उसे दूसरे बाजारों में बेचने में मदद करेगी।

उर्वरक सब्सिडी सीधे खाते में देने पर विचार
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार इस पर विचार कर रही है कि उर्वरक सब्सिडी सीधे किसानों के बैंक खातों में दी जाए।हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फैसला किसानों की राय लेने के बाद ही लागू किया जाएगा।उन्होंने जैविक खेती और इंटीग्रेटेड फार्मिंग (खेती के साथ मछली पालन, डेयरी आदि) को अपनाने पर भी ज़ोर दिया ताकि किसानों की आमदनी दोगुनी हो सके।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले किसानों को मिलेगा फसल नुकसान का पूरा मुआवजा, आय बढ़ाने के नए रास्ते बताए

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs