Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. कृषि मंत्री ने किसानों के लिए नई योजनाओं को समय पर लागू करने के दिए निर्देश
एग्री बुलेटिन

कृषि मंत्री ने किसानों के लिए नई योजनाओं को समय पर लागू करने के दिए निर्देश

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ और ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ को समय पर लागू करने के निर्देश दिए। इसके तहत 11 मंत्रालयों और राज्यों के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना

NP

Pooja Rai· Correspondent

18 अक्टूबर 2025· 2 min read

agriculture newskheti kisaniNews Potli
कृषि मंत्री ने किसानों के लिए नई योजनाओं को समय पर लागू करने के दिए निर्देश

कृषि मंत्री ने किसानों के लिए नई योजनाओं को समय पर लागू करने के दिए निर्देश

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ और ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ को समय पर लागू करने के निर्देश दिए। इसके तहत 11 मंत्रालयों और राज्यों के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं का त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। इन पहलों से दलहन उत्पादन, किसानों की आय और रोजगार में वृद्धि होगी।

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ और ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ को समय पर लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को जमीनी स्तर पर सही तरीके से लागू करने के लिए 11 मंत्रालयों के मंत्रियों के साथ जल्द ही बैठक आयोजित की जाएगी। इसका मकसद किसानों को योजना का अधिकतम लाभ पहुँचाना है।

दलहन मिशन के लिए राज्यों के साथ बैठक
शिवराज सिंह ने दलहन आत्मनिर्भरता मिशन को समयबद्ध तरीके से लागू करने के लिए संबंधित राज्यों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करने का निर्देश भी दिया। इस मिशन के तहत जिलेवार क्लस्टर बनाकर काम किया जाएगा और किसानों को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचाने के प्रयास होंगे।

ये भी पढ़ें - UP: खेती को बचाने के लिए किसानों की 17 मांगें, सरकार से जल्द कार्रवाई की अपील

योजनाओं का उद्देश्य और वित्तीय पहल
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना 100 आकांक्षी जिलों में लागू होगी और इसके तहत 11 मंत्रालयों की 36 उप-योजनाओं का समन्वय किया जाएगा। ये योजना छह साल की अवधि के लिए है, जिसमें वार्षिक बजट 24,000 करोड़ रुपये है। वहीं, दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के लिए 11,440 करोड़ रुपये का खर्च निर्धारित है। इस मिशन से दलहन की खेती बढ़ेगी, उत्पादन में सुधार होगा और किसानों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

किसानों के लिए उम्मीद और लाभ
इन दोनों पहलों से किसान भाई-बहनों को उच्च उत्पादन, बेहतर आय और रोजगार के अवसर मिलेंगे। दोनों योजनाओं का त्वरित और प्रभावी क्रियान्वयन किसानों के जीवन स्तर को सुधारने में मदद करेगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— कृषि मंत्री ने किसानों के लिए नई योजनाओं को समय पर लागू करने के दिए निर्देश

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs