Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. कृषि मंत्री चौहान ने फसलों के दूसरे अग्रिम अनुमान को दी मंजूरी, चावल, गेहूं, मक्का और सोयाबीन का मिला रिकार्ड उत्पादन
एग्री बुलेटिन

कृषि मंत्री चौहान ने फसलों के दूसरे अग्रिम अनुमान को दी मंजूरी, चावल, गेहूं, मक्का और सोयाबीन का मिला रिकार्ड उत्पादन

कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए मुख्‍य कृषि फसलों (केवल खरीफ एवं रबी) के उत्‍पादन के दूसरे अग्रिम अनुमान जारी कर दिए गए हैं। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्

NP

Pooja Rai· Correspondent

11 मार्च 2025· 3 min read

agriculture newscrops productionkheti kisani
कृषि मंत्री चौहान ने फसलों के दूसरे अग्रिम अनुमान को दी मंजूरी, चावल, गेहूं, मक्का और सोयाबीन का मिला रिकार्ड उत्पादन

कृषि मंत्री चौहान ने फसलों के दूसरे अग्रिम अनुमान को दी मंजूरी, चावल, गेहूं, मक्का और सोयाबीन का मिला रिकार्ड उत्पादन

कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए मुख्‍य कृषि फसलों (केवल खरीफ एवं रबी) के उत्‍पादन के दूसरे अग्रिम अनुमान जारी कर दिए गए हैं। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्‍य कृषि फसलों के आंकड़ों को मंजूरी देते और जारी करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर काम किया जा रहा है और कृषि मंत्रालय द्वारा अनेक योजनाओं के माध्यम से किसानों को सहायता एवं प्रोत्साहन दिया जा रहा है जिसके फलस्वरूप कृषि फसलों का उत्पादन भी रिकार्ड स्तर पर बढ़ रहा है।

राज्यों से प्राप्त फसलों के क्षेत्रफल को रिमोट सेंसिंग, साप्ताहिक फसल मौसम निगरानी समूह और अन्य एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के साथ सत्यापित किया गया है। इसके अलावा, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने उद्योग और अन्य सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों के साथ खरीफ एवं रबी मौसम के लिए उनकी राय, विचार और भावनाएँ प्राप्त करने हेतु हितधारक परामर्श करने की पहल की है। अनुमानों को अंतिम रूप देते समय इन पर भी विचार किया गया है। इसके अलावा, उपज अनुमान फसल कटाई प्रयोगों (सीसीई), पिछले प्रवृत्तियों और अन्य सहयोगी कारकों पर आधारित हैं।खरीफ खाद्यान्न उत्पादन 1663.91 लाख मीट्रिक टन और रबी खाद्यान्न उत्पादन 1645.27 लाख मीट्रिक टन अनुमानित है।

ये भी पढ़ें - 2025 में वैश्विक गेहूं उत्पादन 79.6 करोड़ टन तक पहुँचने की उम्मीद, धान उत्पादन में भी हो सकती है वृद्धि

रबी चावल का उत्पादन 157.58 लाख मीट्रिक टन अनुमानित
खरीफ चावल का उत्पादन 1206.79 लाख मीट्रिक टन होने का अनुमान है जो 2023-24 के 1132.59 लाख मीट्रिक टन की तुलना में, 74.20 लाख मीट्रिक टन की वृद्धि दर्शाता है। रबी चावल का उत्पादन 157.58 लाख मीट्रिक टन अनुमानित है। गेहूं का उत्पादन 1154.30 लाख मीट्रिक टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष के 1132.92 लाख मीट्रिक टन उत्पादन की तुलना में 21.38 लाख मीट्रिक टन अधिक है।

मोटे अनाज (खरीफ) का उत्पादन 385.63 लाख मीट्रिक टन
श्री अन्न (खरीफ) का उत्पादन 137.52 लाख मीट्रिक टन और श्री अन्न (रबी) का उत्पादन 30.81 लाख मीट्रिक टन अनुमानित है। इसके अलावा, पोषक/मोटे अनाज (खरीफ) का उत्पादन 385.63 लाख मीट्रिक टन और पोषक/मोटे अनाज (रबी) का उत्पादन 174.65 लाख मीट्रिक टन होने का अनुमान है।
तूर एवं चने का उत्पादन क्रमश: 35.11 लाख मीट्रिक टन एवं 115.35 लाख मीट्रिक टन होने का अनुमान है एवं मसूर का उत्पादन 18.17 लाख मीट्रिक टन अनुमानित है।

ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश में 17 मार्च से शुरू होगी गेहूं की सरकारी खरीद, बनाये जाएंगे 6500 गेंहू क्रय केंद्र

खरीफ मूंगफली का उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में 17.66 लाख मीट्रिक टन अधिक
खरीफ एवं रबी मूंगफली का उत्पादन क्रमश: 104.26 लाख मीट्रिक टन एवं 8.87 लाख मीट्रिक टन अनुमानित है। खरीफ मूंगफली का उत्पादन पिछले वर्ष के 86.60 लाख मीट्रिक टन उत्पादन की तुलना में 17.66 लाख मीट्रिक टन अधिक है। सोयाबीन का उत्पादन 151.32 लाख मीट्रिक टन अनुमानित है जो पिछले वर्ष के 130.62 लाख मीट्रिक टन उत्पादन की तुलना में 20.70 लाख मीट्रिक टन अधिक है एवं रेपसीड और सरसों का उत्पादन 128.73 लाख मीट्रिक टन होने का अनुमान है। कपास का उत्पादन 294.25 लाख गांठे (प्रत्येक गांठ 170 किलोग्राम) और गन्ने का उत्पादन 4350.79 लाख मीट्रिक टन होने का अनुमान है।

कृषि फसलों के उत्पादन के ये अनुमान मुख्यत: राज्यों से प्राप्त जानकारी के आधार पर तैयार किये गये हैं। दूसरे अग्रिम अनुमान में केवल खरीफ एवं रबी मौसम शामिल होते हैं, ज़ायद मौसम को तीसरे अग्रिम अनुमान में शामिल किया जाएगा।
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— कृषि मंत्री चौहान ने फसलों के दूसरे अग्रिम अनुमान को दी मंजूरी, चावल, गेहूं, मक्का और सोयाबीन का मिला रिकार्ड उत्पादन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs