Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. कृषि भूमि में बेटियों को समान अधिकार देने पर सरकार अपना रूख बताए : हाईकोर्ट
एग्री बुलेटिन

कृषि भूमि में बेटियों को समान अधिकार देने पर सरकार अपना रूख बताए : हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने कृषि भूमि में बेटियों को समान उत्तराधिकार देने के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश सरकार से स्पष्ट रुख बताने को कहा है। कोर्ट ने यूपी राजस्व संहिता की कुछ धाराओं को महिला-विरोधी

NP

Pooja Rai· Correspondent

15 जनवरी 2026· 2 min read

agriculture newskheti kisaniNews Potli
कृषि भूमि में बेटियों को समान अधिकार देने पर सरकार अपना रूख बताए : हाईकोर्ट

कृषि भूमि में बेटियों को समान अधिकार देने पर सरकार अपना रूख बताए : हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने कृषि भूमि में बेटियों को समान उत्तराधिकार देने के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश सरकार से स्पष्ट रुख बताने को कहा है। कोर्ट ने यूपी राजस्व संहिता की कुछ धाराओं को महिला-विरोधी बताते हुए उनकी संवैधानिक वैधता पर सरकार से जवाब मांगा है। सरकार को हलफनामा दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का अंतिम समय दिया गया है, अगली सुनवाई 2 फरवरी को होगी।

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने कृषि भूमि में बेटियों को समान उत्तराधिकार देने के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश सरकार से स्पष्ट रुख बताने को कहा है। कोर्ट ने यूपी राजस्व संहिता के उत्तराधिकार से जुड़े कुछ प्रावधानों को चुनौती देने वाली जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 2 फरवरी को होगी।

रुख स्पष्ट करे सरकार
न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति अबधेश कुमार चौधरी की खंडपीठ ने सिद्धार्थ शुक्ला और अन्य की ओर से दायर जनहित याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई की। कोर्ट ने अपर मुख्य सचिव (राजस्व) को निर्देश दिया है कि वे स्वयं हलफनामा दाखिल कर यह स्पष्ट करें कि अविवाहित, विवाहित और विधवा बेटियों को कृषि भूमि में समान अधिकार देने के संबंध में सरकार का क्या रुख है।

समानता के अधिकार का उल्लंघन
याचिकाकर्ता सिद्धार्थ शुक्ला ने यूपी राजस्व संहिता की धारा 108, 109 और 110 को चुनौती दी है। उनका तर्क है कि ये प्रावधान कृषि भूमि के उत्तराधिकार में विवाहित महिलाओं को निचले क्रम में रखते हैं, जो संविधान में दिए गए समानता के अधिकार का उल्लंघन है।

ये भी पढ़ें - बंपर पैदावार, फिर भी यूपी के आलू किसान क्यों परेशान?

कैबिनेट की उप-समिति
कोर्ट ने राज्य सरकार से यह भी जानना चाहा है कि इस मुद्दे पर कैबिनेट की उप-समिति के गठन को लेकर सरकार की क्या मंशा है, उप-समिति के पुनर्गठन में कितना समय लगेगा और उसकी रिपोर्ट कब तक आने की संभावना है। साथ ही, जिन प्रावधानों को महिला-विरोधी और असंवैधानिक बताया जा रहा है, उनकी संवैधानिक वैधता पर भी सरकार से स्पष्ट पक्ष रखने को कहा गया है।

दो सप्ताह का अंतिम अवसर
हाईकोर्ट ने टिप्पणी की कि इससे पहले राज्य सरकार की ओर से दाखिल किए गए शपथपत्र अपर्याप्त थे और केवल विधायी इतिहास बताना इस मामले में पर्याप्त नहीं है। कोर्ट ने सरकार को दो सप्ताह का अंतिम अवसर देते हुए स्पष्ट किया है कि इसके बाद कोई और मौका नहीं दिया जाएगा।

ये देखें-

News Potli.
Clip & Share
“

— कृषि भूमि में बेटियों को समान अधिकार देने पर सरकार अपना रूख बताए : हाईकोर्ट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs