Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. किसानों को मात्र 5 रुपये में कृषि बिजली कनेक्शन मिलेगा, यहाँ करें आवेदन
एग्री बुलेटिन

किसानों को मात्र 5 रुपये में कृषि बिजली कनेक्शन मिलेगा, यहाँ करें आवेदन

भोपाल। मध्यप्रदेश के किसानों को अब खेतों में सिंचाई के लिए एक नई सुविधा मिलने जा रही है। डीजल पम्प से सिंचाई करने में किसानों को जिस तरह भारी खर्च का सामना करना पड़ता है, उसे देखते हुए अब सरकार ने किस

NP

Thamir· Correspondent

20 दिसंबर 2024· 2 min read

किसानों को मात्र 5 रुपये में कृषि बिजली कनेक्शन मिलेगा, यहाँ करें आवेदन

किसानों को मात्र 5 रुपये में कृषि बिजली कनेक्शन मिलेगा, यहाँ करें आवेदन

भोपाल। मध्यप्रदेश के किसानों को अब खेतों में सिंचाई के लिए एक नई सुविधा मिलने जा रही है। डीजल पम्प से सिंचाई करने में किसानों को जिस तरह भारी खर्च का सामना करना पड़ता है, उसे देखते हुए अब सरकार ने किसानों के लिए बिजली कनेक्शन मात्र 5 रुपये में उपलब्ध कराने की पहल शुरू की है। इस योजना से किसानों को डीजल पम्पों के महंगे खर्चों से राहत मिलेगी और वे सस्ते दर पर बिजली का उपयोग कर सकेंगे।

बिजली विभाग के अनुसार, यह योजना खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों के लिए लागू होगी। नियमों के मुताबिक, लो टेंशन पोल से जुड़ी सर्विस लाइन में सुरक्षा जांच पूरी करने के बाद किसानों को मात्र 5 रुपये में नया बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को www.saralsanyojan.mpcz.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

वहीं, किसानों को एक बार की पावर सुरक्षा निधि के रूप में 1200 रुपये का भुगतान करना होगा, जो उनके पहले महीने के बिजली बिल में जोड़कर लिया जाएगा।

मध्यप्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि अगले पांच वर्षों में लगभग 1 लाख 25 हजार अस्थाई बिजली कनेक्शन किसानों को सोलर पम्प दिए जाएंगे। यह कदम राज्य के किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने और कृषि क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।

News Potli.
Clip & Share
“

— किसानों को मात्र 5 रुपये में कृषि बिजली कनेक्शन मिलेगा, यहाँ करें आवेदन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs