Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. किसानों को बड़ी सौगात, 700 करोड़ की 56 परियोजनाओं को मंजूरी
एग्री बुलेटिन

किसानों को बड़ी सौगात, 700 करोड़ की 56 परियोजनाओं को मंजूरी

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के दूसरे चरण में 700 करोड़ रुपये की लागत से 56 नई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इस परियोजना के तहत 5,000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की जा

NP

Thamir· Correspondent

14 जनवरी 2025· 2 min read

kheti kisaniNews Potliकृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
किसानों को बड़ी सौगात, 700 करोड़ की 56 परियोजनाओं को मंजूरी

किसानों को बड़ी सौगात, 700 करोड़ की 56 परियोजनाओं को मंजूरी

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के दूसरे चरण में 700 करोड़ रुपये की लागत से 56 नई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इस परियोजना के तहत 5,000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की जाएगी। पहाड़ी इलाकों में यह दायरा थोड़ा कम हो सकता है। इस चरण में कुल 2.8 लाख हेक्टेयर भूमि पर काम शुरू होगा। इन परियोजनाओं का उद्देश्य जल और भूमि का बेहतर उपयोग करके किसानों को फायदा पहुंचाना है।

ये भी पढ़ें -किसानों के लिए GOOD NEWS, MSP पर सोयाबीन की खरीद की डेडलाइन बढ़ी
ये परियोजनाएं मध्य प्रदेश, असम, ओडिशा, तमिलनाडु, कर्नाटक, नागालैंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और उत्तराखंड में शुरू होंगी। इससे पहले 2021-22 में 50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में 1,150 परियोजनाएं शुरू हुई थीं, जिन पर 12,303 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

इस परियोजना को लेकर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये नई योजनाएं किसानों की आय बढ़ाने, रोजगार उपलब्ध कराने और गांवों में स्थिरता लाने में मदद करेंगी। साथ ही जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को भी कम करेंगी।

क्या है वाटरशेड परियोजना?
ये परियोजना उन क्षेत्रों में चलाई जा रही है, जहां खेती वर्षा पर निर्भर है। इसके तहत जल निकासी में सुधार, मिट्टी का संरक्षण, वर्षा जल संग्रहण, पौधों की नर्सरी विकसित करना और चरागाहों का निर्माण शामिल है।

ये भी पढ़े -10 एकड़ अनार की खेती से 90 लाख की कमाई

योजना से फायदा
पहले चरण में इन परियोजनाओं से जिन क्षेत्रों में कार्य हुआ, वहां भूजल स्तर बढ़ा, पानी की उपलब्धता में सुधार हुआ, फसलों की पैदावार में वृद्धि हुई और किसानों की आय में इजाफा हुआ।

News Potli.
Clip & Share
“

— किसानों को बड़ी सौगात, 700 करोड़ की 56 परियोजनाओं को मंजूरी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs