Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. कम हो सकती है आलू की कीमत, पश्चिम बंगाल के इस फैसले से मिलेगी राहत
एग्री बुलेटिन

कम हो सकती है आलू की कीमत, पश्चिम बंगाल के इस फैसले से मिलेगी राहत

कल यानी बीते मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ पश्चिम बंगाल के प्रगतिशील आलू व्यापारी संघ और कोल्ड स्टोरेज संघ और आलू के कारोबार में अन्य स्टेकहोल्डर्स की बैठक थी. इस बैठक में

NP

Rohit· Correspondent

21 अगस्त 2024· 3 min read

aaloo ki khetiaalu ki kematagriculture news
कम हो सकती है आलू की कीमत, पश्चिम बंगाल के इस फैसले से मिलेगी राहत

कम हो सकती है आलू की कीमत, पश्चिम बंगाल के इस फैसले से मिलेगी राहत

आलू के बढ़ते दाम इन दिनों आम आदमी की बहस का विषय बन गए हैं . आलू की कीमतें जब बढ़नी शुरू हुई तभी पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार ने एक फैसला लिया कि अगली सूचना तक राज्य में पैदा हुआ आलू किसी अन्य राज्य में नहीं बेचा जाएगा. फैसला बेशक इसलिए हुआ हो ताकि पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए आलू महंगा ना हो लेकिन देश के बाकी हिस्सों में ये बहुत भारी पड़ा. तमाम आलू व्यापार संगठनों ने ममता के इस फैसले का विरोध किया. हालांकि तब तो नहीं लेकिन अब ममता बनर्जी ने अपने इस फैसले को वापस ले लिया है. नए फैसले के मुताबिक अब पश्चिम बंगाल के किसान और व्यापारी राज्य के बाहर भी आलू बेच सकेंगे.

बैठक में लिया फैसला
दरअसल कल यानी बीते मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ पश्चिम बंगाल के प्रगतिशील आलू व्यापारी संघ और कोल्ड स्टोरेज संघ और आलू के कारोबार में अन्य स्टेकहोल्डर्स की बैठक थी. इस बैठक में सबके पक्ष को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने अगले एक सप्ताह में दो लाख मीट्रिक टन आलू निर्यात करने की अनुमति दे दी है. जून में आलू की कीमतों में उछाल के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने दूसरे राज्यों को आलू निर्यात पर रोक लगा दी थी. इस निर्णय से नाराज आलू व्यापारियों ने उस महीने कुछ दिनों तक हड़ताल भी की थी. कृषि मार्केटिंग मंत्री बेचाराम मन्ना ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि उत्तर और दक्षिण बंगाल से एक-एक लाख मीट्रिक टन आलू निर्यात किया जा सकता है. हालांकि, जिन राज्यों को आलू की जरूरत है, उन्हें खुद ही बताना आगे आना पड़ेगा. मंत्री ने कहा कि एक सप्ताह के बाद राज्य में निर्यात से मूल्य पर पड़ने वाले असर की समीक्षा की जाएगी.

सस्ता होगा आलू
देश के कई राज्यों में हुई बेमौसम बारिश ने आलू की फसल को बहुत बुरे तरीके से प्रभावित किया था. हालत ये हो चुकी थी कि बड़ी मात्रा में आलू उपजाने वाला उत्तरप्रदेश भी इस बार आलू उत्पादन के मामले में सिमट गया. परिणामस्वरूप उत्तरप्रदेश हो या देश की राजधानी दिल्ली आलू की कीमतें 40 से पचास रुपए तक पहुँच चुकी हैं. दिल्ली, उत्तर प्रदेश ओडिशा और त्रिपुरा जैसे कई राज्य हैं जिन्हें आलू की जरूरत है. ये राज्य लंबे समय से उन राज्यों के साथ संपर्क में थे जहां इस साल आलू की फसल अच्छी हुई है, ताकि आलू खरीदकर डिमांड और सप्लाई को एक बराबर किया जा सके और महंगाई नियंत्रण में आए. अब पश्चिम बंगाल के इस फैसले के बाद ये कहा जा सकता है कि इन राज्यों को ऐसा करने में मदद मिलेगी. और ये राहत केवल वहाँ की सरकारों के लिए नहीं बल्कि वहाँ के आम आदमी को भी होगा क्योंकि ऐसा अनुमान है कि पश्चिम बंगाल के इस फैसले के बाद देश के बाकी हिस्सों में आलू की कीमतें भी कम होंगी.

News Potli.
Clip & Share
“

— कम हो सकती है आलू की कीमत, पश्चिम बंगाल के इस फैसले से मिलेगी राहत

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Rohit

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs