Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. उत्तर प्रदेश में खरीफ फसलों की सरकारी खरीद शुरू, किसानों को मिलेगा उचित दाम
एग्री बुलेटिन

उत्तर प्रदेश में खरीफ फसलों की सरकारी खरीद शुरू, किसानों को मिलेगा उचित दाम

उत्तर प्रदेश सरकार ने खरीफ वर्ष 2025-26 के लिए धान, मक्का, बाजरा और ज्वार की सरकारी खरीद एमएसपी पर शुरू कर दी है। किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। इस बार धान के लिए 4000, मक्का, बाजरा

NP

Pooja Rai· Correspondent

16 अक्टूबर 2025· 2 min read

agriculture newskharif crop productionkheti kisani
उत्तर प्रदेश में खरीफ फसलों की सरकारी खरीद शुरू, किसानों को मिलेगा उचित दाम

उत्तर प्रदेश में खरीफ फसलों की सरकारी खरीद शुरू, किसानों को मिलेगा उचित दाम

उत्तर प्रदेश सरकार ने खरीफ वर्ष 2025-26 के लिए धान, मक्का, बाजरा और ज्वार की सरकारी खरीद एमएसपी पर शुरू कर दी है। किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। इस बार धान के लिए 4000, मक्का, बाजरा और ज्वार के लिए सैकड़ों खरीद केंद्र बनाए गए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि किसानों को उचित मूल्य और त्वरित भुगतान मिल सके, साथ ही बिचौलियों की भूमिका खत्म हो।

उत्तर प्रदेश सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान, मक्का, बाजरा और ज्वार की सरकारी खरीद शुरू कर दी है। यह खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जाएगी ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके और बिचौलियों की भूमिका खत्म हो।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी
जो किसान अपनी फसल सरकार को बेचना चाहते हैं, उन्हें खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट fcs.up.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है।बिना रजिस्ट्रेशन के किसी की भी फसल नहीं खरीदी जाएगी।किसानों से अपील की गई है कि वे 17% नमी वाला सूखा धान ही केंद्रों पर बेचें।

खरीद केंद्रों की व्यवस्था
सरकार ने इस बार बड़े स्तर पर खरीद केंद्र खोले हैं —

धान: 4000 केंद्र

मक्का: 25 जिलों में 117 केंद्र

बाजरा: 33 जिलों में 279 केंद्र

ज्वार: 11 जिलों में 78 केंद्र

तय की गई न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)

फसलएमएसपी (₹ प्रति क्विंटल)

धान (कॉमन)2369

धान (A ग्रेड)2389

मक्का2400

बाजरा2775

ज्वार (हाईब्रिड)3699

ज्वार (मालदाण्डी)3749

ये भी पढ़ें - भारतीय चावल को ग्लोबल मार्केट में मजबूत पहचान देने का लक्ष्य: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज
आधार कार्ड
बैंक पासबुक
भूमि के कागज़ (खसरा/खतौनी)
फसल का विवरण

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
https://fcs.up.gov.in पर जाएं।
“किसान रजिस्ट्रेशन (Kharif 2025-26)” लिंक पर क्लिक करें।
अपनी व्यक्तिगत और बैंक जानकारी भरें।
फसल का विवरण दर्ज करें और आवेदन सबमिट करें।
रजिस्ट्रेशन संख्या नोट कर लें — यह खरीद केंद्र पर जरूरी होगी।

महत्वपूर्ण बातें
रजिस्ट्रेशन पूरी तरह निःशुल्क है।
रजिस्ट्रेशन के बाद ही किसान अपनी उपज बेच सकेंगे।
खरीद केंद्रों पर किसानों को उचित दाम और समय पर भुगतान की गारंटी दी गई है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— उत्तर प्रदेश में खरीफ फसलों की सरकारी खरीद शुरू, किसानों को मिलेगा उचित दाम

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs