Skip to content
News Potli
एग्री बुलेटिन

उत्तर प्रदेश आम महोत्सव में आयोजित आम की विभिन्न किस्मों के पौधे चाहिए तो इस नंबर पर कीजिए व्हाट्सएप मैसेज, मिलेगी जानकारी

अगर आपने भी लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश आम महोत्सव का नजारा देखा है और अब आप भी छोटे या बड़े पैमाने पर आम की बागवानी करने की सोच रहे हैं। लेकिन आपको ये नहीं समझ आ रहा कि आम की वो सभी किस्में कहाँ मिल

NP

Pooja Rai· Correspondent

11 जुलाई 2025· 2 min read

उत्तर प्रदेश आम महोत्सव में आयोजित आम की विभिन्न किस्मों के पौधे चाहिए तो इस नंबर पर कीजिए व्हाट्सएप मैसेज, मिलेगी जानकारी

उत्तर प्रदेश आम महोत्सव में आयोजित आम की विभिन्न किस्मों के पौधे चाहिए तो इस नंबर पर कीजिए व्हाट्सएप मैसेज, मिलेगी जानकारी

अगर आपने भी लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश आम महोत्सव का नजारा देखा है और अब आप भी छोटे या बड़े पैमाने पर आम की बागवानी करने की सोच रहे हैं। लेकिन आपको ये नहीं समझ आ रहा कि आम की वो सभी किस्में कहाँ मिलेंगी। तो ये खबर आपके लिए है। हम बतायेंगे आपको की बेहतरीन आम की किस्में कहाँ और कैसे मिलेंगी।

आपको बता दें कि यूपी के बस्ती जिले में भारत सरकार और इजराइल सरकार के सहयोग से आम का सेंटर आफ एक्सीलेंस स्थापित है, जहां हर साल 30000 से ज्यादा रंगीन किस्म के पौधे तैयार करके किसानों को उपलब्ध कराए जाते हैं। हालांकि संस्थान के मुताबिक इस वर्ष के लिए पैदावार से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है। इसलिए आप चाहें तो अगले साल के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

इन किस्मों के पौधे हैं उपलब्ध
सूचना के मुताबिक केंद्र पर जिन मुख्य प्रजातियों की ग्राफ्टिंग की जाती है और किसानों को दी जाती है, उन किस्मों में दशहरी, लंगड़ा कपूरी, चौसा, लखनऊ सफ़ेद, रामकेला, गौरजीत, बम्बेग्रीन, बारामासी, आम प्रति पौध 102 रुपये की रेट से मिल रहा है। वहीं आम की कुछ और किस्में जैसे आम्रपाली, मल्लिका, अरुणिका, अंबिका, पूसा अरुणिका, पूसा लालिमा, पूसा प्रतिभा, पूसा श्रेष्ठा, पूसा मनोहारी, पूसा दीपसिखा, पूसा पीताम्बर, पूसा सूर्या, टामी एटकिंस और संसेशन के पौधे 122 रुपये प्रति पौध है।

ये भी पढ़ें - किसान आत्मनिर्भर भारत और “लोकल से ग्लोबल” विजन में महत्वपूर्ण योगदानकर्ता हैं: पीयूष गोयल

नर्सरी के लिए साइन भी मिलेगा
इसके अलावा जो किसान अपने यहाँ इन किस्मों की नर्सरी तैयार करना चाहते हैं उनके लिए संस्थान इन पौधों की सीमित मात्रा में साइन स्टिक भी उपलब्ध करा रही है। इसके लिए आने के 10 दिन पहले आपको बताना होगा और जितनी साइन चाहिए उसके अनुरूप पैसा जमा करना होगा। रंगीन और शंकर की साइन ₹20 की है और सामान्य प्रजाति ₹15 की है।

व्हाट्सएप मैसेज करें
किसान इस मोबाइल नंबर 94157 51 458 पर व्हाट्सएप मैसेज के ज़रिए आम के पौध से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं। और बुकिंग के लिए भी आप इसी नंबर पर संपर्क करें, लेकिन सिर्फ़ मैसेज से। कृपय कॉल ना करें।

ये देखें -

NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min